Categories: Entertainment

अमीषा पटेल रिम्मी सेन पहुंची सिनेमिर्ची प्रोडक्शन्स की लॉचिंग पर

ये जरूरी नहीं कि प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत महज़ एक फिल्म से की जाए। सिनेमा का परिदृष्य बदल चुका है। अब प्रोडक्षन हाउस की लॉन्चिंग एक साथ दो फिल्मों से भी हो रही है। अमीषा पटेल, पूनम ढिल्लों, रिम्मी सेन, पंकज बेरी, कृप कपूर सूरी,राजीव निगम,तोची रैना,गिजेल ठकराल,रवि जांघु,आकृति भारती,मनोज गिरी,आदि कलाकारों व निर्देशकोें की मौजूदगी में सिनेमिर्ची प्रोडक्शन्स प्राइवेट लिमिटेड से जुड़े निर्माता चंद्रकांत शर्मा और नीरज शर्मा ने बताया कि निर्देशक रूपेश पॉल की फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन कैसीनो’ और लेखक-निर्देशक रतन पसरीचा की फिल्म ‘लस्ट वाला लव’ की स्टोरी लाइन डिफरेंट है, जो दर्शकों को सोचने पर विवश कर देगी इसलिए दो फिल्मों के साथ हम अपने प्रोडक्शन हाउस की शुरूआत कर रहे हैं और आगे चलकर भी म्यूज़िक एलबम्स, वैब सीरीज़, धारावाहिक व फिल्मों का निर्माण किया जाएगा।
मुंबई के सनएंडसैंड में हुए इस भव्य कार्यक्रम की शुरूआत राजस्थान के अग्निकुला ग्रुप के म्यूज़िकल बैंड से हुई और फिर रितु पाठक और इंद्राणी शर्मा द्वारा गाए गए आइटम गीतों की प्रस्तुति से समां बंधता गया जो फिल्म ‘द ग्रेट इंडियन कैसीनो’ के लिए तैयार किए गए हैं जबकि फिल्म ‘लस्ट वाला लव’ का मोशन पोस्टर और कव्वाली व गीत के संगम को दर्शकों के सामने अनूठे अंदाज़ में पेश किया गया। इस फिल्म का संगीत सूफियान भट्ट ने दिया है। कार्यक्रम का संचालन अनुज वशिष्ठ द्वारा किया गया।
Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

20 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago