Categories: FEATURED

अंधेरी में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन

• भक्ति गीतों पर झूमे लोग
(शीतला प्रसाद सरोज) 
मुंबई। शरद पूर्णिमा के उपलक्ष में ट्वीन टॉवर को-ऑप. हा. सोसायटी की ओर से अंधेरी ( पू.) के जीजामाता रोड स्थित ट्वीन टॉवर कंपाउंड में खाटू श्याम भजन संध्या का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या लोगों ने भाग लिया। इस मौके पर भजन गायक कुंदन मिश्रा ने भक्तों के लिये खाटू श्याम से संबंधित भजन गाकर श्रोताओं झूमने के लिए मजबूर कर दिया। कार्यक्रम आयोजक व ट्वीन टॉवर को-ऑप. हा. सोसायटी के सेक्रेटरी राज त्रिवेदी ने बताया कि यह हम लोगों का पहला कार्यक्रम है, जिसका मकसद है धर्म के प्रति लोगों में आस्था पैदा कर उसे बढ़वा देना।गौरतलब है कि कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में शामिल एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ‘अजय चैरिटेबल ट्रस्ट’ के अध्यक्ष अजय तिवारी, रामेश्वर करवा, हेतल मकाती, शोभा करवा, प्रकाश गोसालिया, परेश कंसारा, भूषण शाह, बीनू अजय तिवारी आदि सहित बड़ी संख्या में खाटू श्याम भक्त उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago