Categories: Crime

एक्टर एजाज खान एमडीएम (ECSTASY PILLS) ड्रग सहित गिरफ्तार

बिग बॉस रियलिटी शो से चर्चा में आये और कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुके विवादित एक्टर एजाज खान को एमडीएमए नामक नशीला पदार्थ रखने के आरोप में नवी मुंबई पुलिस के प्रॉपर्टी एंड नॉरकोटिक्स डिपार्टमेंट द्वारा सोमवार की रात गिरफ्तार कर लिया गया। एक्टर एजाज खान को सीबीडी बेलापुर सेक्टर 20 स्थित ‘होटल के-स्टार’ से गिरफ्तार किया गया है।

नवी मुंबई पुलिस के दावे के अनुसार एक्टर एजाज खान को उसके होटल के कमरे से गिरफ्तार किया गया जबकि उसके वकील मोरे-पाटिल के अनुसार उनके क्लाईंट को होटल के बाहर पार्किंग क्षेत्र से धोखे से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किये गए एजाज खान के पास से पुलिस ने 250 ग्राम एमडीएम नामक नशीला पदार्थ बरामद किया है। बाजार में इस नशीले पदार्थ की कीमत करीब 2 लाख 20 हजार रुपये बताई गई है। गिरफ्तार एजाज खान को कोर्ट द्वारा दो दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है।

नवी मुंबई पुलिस के नारकोटिक्स विभाग के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक रविन्द्र बुधवंत के अनुसार गुप्त सूचना मिलने के बाद उन्होंने होटल के-स्टार में रुके फिल्म स्टार एजाज खान के कमरे में छापा मारा और एक्टर के पास से 250 ग्राम एमडीएम नामक नशीले पदार्थ को बरामद करने के बाद जब्त कर लिया। एक्टर एजाज खान के वकील मोरे-पाटिल ने कहा कि उनके क्लाईंट को ड्रग मामले में जबरन फंसाया गया है। जबकि खुद एक्टर एजाज खान ने भी बताया कि उन्हें जबरदस्ती इस मामले में फंसाया गया है। एक्टर के वकील ने बताया कि सोमवार की रात जब उनके क्लाइंट अपनी फार्चूनर कार से सीबीडी बेलापुर के होटल के-स्टार पहुंचे तब उनके चाहने वाले (फैन्स) उन्हें घेर लिए और तभी भीड़ में से दो युवतियां ऑटोग्राफ पैड पर उनका हस्ताक्षर लेने के लिए नजदीक आईं और उन्हें ड्रग का पैकेट पकड़ा दिया। ठीक तभी पुलिस भी वहां पहुँच गई और एजाज खान को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे में सुरक्षित फुटेज, होटल के मैनेजर व गेट की सिक्युरिटी और अन्य सबूतों के आधार पर जांच कर रही है। एजाज खान को सर्वाधिक प्रसिद्धि बिग बॉस रियलिटी शो से मिली थी। बिग बॉस के घर में एजाज बहुत विवादित, गुस्सैल और आक्रामक प्रतियोगी रहे.

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

3 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

4 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago