भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ गरियाबंद जिला के नवागढ़ विधानसभा के देवभोग मंडल में शक्ति केंद्र शुकलीभाटा मैं बैठक सम्पन्न हुआ, बैठक की अध्यक्षता सरपंच चंद्र ध्वज मार्काम के द्वारा किया गया।
बैठक का संचालन भाजपा मंडल अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी ने किया बैठक में विधानसभा के प्रवासी कार्यकर्ता बिहार से आए भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री वीरेंद्र कुशवाहा ने बताया कि प्रधानमंत्री हो या एक सामान्य नागरिक, महिला हो या पुरुष सभी के मत का महत्व सामान है इसलिए लोकतंत्र के इस महापर्व में अधिक से अधिक मतदाताओं का वोट पड़े इसके लिए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं को मतदान के लिए जागरूकता अभियान लाने की जरूरत ह।
भाजपा के सबसे प्रथम इकाई बूथ समिति का होता है जिसमें आज शक्ति केंद्र के बैठक में सभी बूथ अध्यक्ष बूथ पालक बूथ प्रभारी,शक्ति केंद्र प्रभारी सह प्रभारी, संयोजक सह संयोजक एवं प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ बैठक संपन्न हुआ
बैठक में विस्तृत रूप से कार्य योजना बनाई गई की मतदाता सूची को लेकर पन्ना प्रमुख बनाकर प्रत्येक मतदाता से संपर्क अभियान चलाया जाए इसके लिए कार्यकर्ताओं के बीच जिम्मेदारी दी गई साथ ही राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार की उपलब्धियों के बारे में विस्तृत रूप से बताया गया है ताकि जन कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को एवं चल रहे योजनाओं के बारे में प्रत्येक मतदाता को बताया जाए।
जब से छत्तीसगढ़ राज्य का गठन हुआ है विकास पुरुष के रूप में राज्य के मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह जाने जा रहे हैं उनके द्वारा किए गए उपलब्धियों को एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा गांव के किसान बंधुओं के लिए जो कार्य किए जा रहे हैं उनकी उपलब्धियों को बताने की जरूरत है।
बूथ जीता चुनाव जीता, हमारा बूथ सबसे मजबूत, घर घर जायेगे बूथ जिताएंगे का नारा मंडल भाजपा अध्यक्ष चंद्रशेखर सोनवानी ने बैठक मे अपने सम्बोधन के दौरान दिया।
बैठक में मनोज पोदार ने कहा कि राज्य एवं केंद्र सरकार डबल इंजन की सरकार है इसलिए विकास को गति बढ़ाने के लिए पुनःडबल इंजन की सरकार बने इसके लिए हम सब भाजपा कार्यकर्ताओं को आगे आकर के एक-एक मतदाता को विधानसभा प्रत्यासी डमरू धर पुजारी जी के पक्ष में अधिक से अधिक कमल छाप पर मतदान दिलाने के लिए संकल्प लेने की जरूरत है
इस अवसर पर जयद्रथ वैष्णव लेवोनो कोटी भुवनलाल यादव जयराम यादव विशेश्वर जी आदि उपस्थित रहे । इसी तरह की सफल बैठक का आयोजन शक्ति केंद्र सीना पाली में भी संपन्न हुआ जिसकी अध्यक्षता शक्ति केंद्र प्रभारी गौतम जी एवं संचालन युवा मोर्चा के जिला महामंत्री प्रमोद यादव ने किया
इस अवसर पर शक्ति केंद्र के संयोजक तोताराम देवी सिंह साहू रोहित माझी परमेश्वर नागेश पद लोचन नागेश आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।शक्ति केंद्र गिरशुल में बैठक संपन्न हुआ जिसमें जिसमें शक्ति सह प्रभारी महेश चक्रधारी बूथ अध्यक्ष गणेश राम नकुल राम श्याम सुंदर चंदेल सिंह उपस्थित रहे इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष चमन लाल बघेल पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजना बाई नागेश भी उपस्थित रही।
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…
कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…