Categories: Latest

छत्तीसगढ़ : विन्द्रनावगढ़ विधानसभा के गोहरा पदर मंडल में शक्तिकेंद्र का बैठक

छत्तीसगढ़ विन्द्रनावगढ़ विधानसभा के गोहरा पदर मंडल के 14 में से पांच शक्तिकेंद्र का बैठक मंडल अध्यक्ष केनू राम यादव की अध्यक्षता में प्रज्ञा मंडल गायत्री परिवार के सभागार में सम्पन्न हुआ।बैठक का शुभारंभ भारत माता, स्यामाप्रसाद मुखर्जी एवं दीनदयाल उपाध्याय के तैलीय चित्र पर माला एवं पुष्प के साथ द्वीप प्रज्ज्वलित कर मुख्य अतिथि भाजपा किसान मोर्चा बिहार के प्रदेश मंत्री वीरेन्द्र कुशवाहा व मनोज पोदार के द्वारा किया गया।बैठक में भाजपा प्रत्याशी डमरूधर पुजारी के नामांकन चुनाव रणनीति पर चर्चा कर कार्य योजना बनायी गई।बैठक को सम्बोधित करते हुए श्री कुशवाहा ने बताया कि विधानसभा चुनाव में पार्टी की प्रथम इकाई बूथ समिति की अहम भूमिका है ।

लोकतंत्र के महापर्व में एक एक मतदाता का महत्व है क्योंकि अमीर हो या गरीब, महल में रहे या झोपड़ी में,महिला हो या पुरूष, नौजवान हो या वृद्ध,प्रधानमंत्री हो या सामान्य नागरिक सभी को एक ही मतदान करने का अधिकार है।भारतीय जनता पार्टी व कमल छाप के प्रत्याशी के पक्ष अधिक से अधिक मतदान हो इसके लिए मतदाताओं को अपने प्रत्याशी के पक्ष में जागरूकता अभियान चलाकर कर मतदान करने के लिए आग्रह करना है। बूथ पर सभी मतदाताओं से मतदान के लिए सम्पर्क हो इसके लिए बूथ समिति के कार्यकर्ताओं का बैठक कर पनाप्रमुख बनाकर एक एक मतदाता से सम्पर्क करने की योजना बनायी गयी बैठक का संचालन मंडल महामंत्री जयराम साहू ने किया। इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिला महामंत्री गुरुनारायन तिवारी आदि उपस्थित रहे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago