Categories: National

ग्राम स्वच्छता के लिए गंगा ग्राम एक आदर्श प्रारूप होगा

केंद्रीय पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्री सुश्री उमा भारती ने कहा है कि बेहतर स्‍वच्‍छता के लिए सतत आचरण प्रत्‍येक व्‍यक्ति की जिम्‍मेदारी है। वे कल चव्‍यन ऋषि आश्रम में आयोजित गंगा ग्राम स्‍वच्‍छता सम्‍मेलन को संबोधित कर रही थी। चव्‍यन ऋषि आश्रम बिहार के बक्‍सर जिले के चौसा गांव में स्थित है। लगभग 4000 स्‍वच्‍छाग्रहियों, गंगा स्‍वयंसेवकों, युवा संगठनों के सदस्‍यों, छात्रों, महिला समूहों और आम नागरिकों में इस सम्‍मेलन में भाग लिया।

गंगा ग्राम एक विचार है, जो गंगा तट पर बसे गांव को आदर्श गांव में परिणत करने से संबंधित है। इसके तहत खुले में शौच से मुक्ति, ठोस और द्रव कचरा प्रबंधन, जल संरक्षण, भूजल स्‍तर को बेहतर बनाना, आधुनिक शवदाह गृह, वृक्षारोपण, जैविक और औषधीय पौधा रोपण आदि को शामिल किया गया है। गंगा तट पर बसे 4465 गांवों को खुले में शौच से मुक्‍त घोषित करने के बाद पेयजल और स्‍वच्‍छता मंत्रालय इस क्षेत्र की ओडीएफ स्थिति को बनाए रखने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस संबंध में सुश्री उमा भारती ने बक्‍सर जिले को खुले में शौच से मुक्‍त बनाने के लिए जिला टीम व पंचायत प्रतिनिधियों के प्रयासों की सराहना की। उन्‍होंने इस तथ्‍य को रेखांकित करते हुए कहा कि 95 प्रतिशत की राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छता कवरेज की उपलब्धि हासिल करके भारत ने पूरी दुनिया के समक्ष सरकार की प्रतिबद्धता को दिखलाया है। राष्‍ट्रीय स्‍वच्‍छता कवरेज पहले मात्र 39 प्रतिशत थी। उन्‍होंने लोगों से एसएलडब्‍ल्‍यूएम गतिविधियों में भाग लेने, इधर-उधर कचरा न फेंकने, जल स्रोतों को प्रदूषित न करने, कचरा प्रबंधन का ध्‍यान रखने तथा जैविक कृषि को बढ़ावा देने का आग्रह किया।

इस सम्‍मेलन में विधायक मुन्‍ना तिवारी, केंद्र तथा राज्‍य सरकार के उच्‍चाधिकारी और आसपास के पंचायतों के प्रतिनिधि शामिल हुए। पेयजल एवं स्‍वच्‍छता मंत्रालय इस महीने के दौरान गंगा ग्राम स्‍वच्‍छता सम्‍मेलन की एक श्रृंखला आयोजित कर रहा है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

2 days ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

4 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

1 month ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

1 month ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago