वेस्टर्न रेलवे ने त्यौहारों को देखते हुए रेल्वे के आरक्षण टिकिट दलालों के खिलाफ बड़ा अभियान चलाया हुआ है। और इसमें रेल्वे को लगातार सफलता मिल रही है वेस्टर्न रेलवे के आधिकारिक सूत्रों के अनुसार ‘आरपीएफ (वेस्टर्न रेलवे) ने पिछले 20 दिनों के दौरान 1400 छापों को अंजाम दिया। छापेमारी में पकड़े गए 244 दलालों से 1.06 करोड़ रुपये के फजी टिकट बरामद किए है । आज रेल्वे के विजिलेंस स्क्वॉड ने मुंबई के वसई के आनंद नगर के गीत ट्रैवल्स नाम की ट्रैवल एजेंसी के मालीक विमल चंद्रा को गिरफ्तार किया है। और उसके पास से अवैध तरीके से बुक किए गए तीन लाख रुपये के 78 ई-टिकट बरामद हुए हैं।
रेलवे के स्क्वॉड ने विमल के पास से 86 लाख रुपये कीमत के 4000 से ज्यादा पुराने ई-टिकट बरामद किए हैं। बताया जा रहा है कि अवैध सॉफ्टवेयर के जरिए टिकट बुकिंग के लिए उसने 61 लोगों की आईडी का इस्तेमाल किया था। उलेखनीय है कि इससे पहले 2 और 3 नवंबर को देशभर में दलालों के खिलाफ चलाई गई मुहिम में 16 लाख की कीमत वाले 900 टिकटों के साथ 40 दलालों को गिरफ्तार किया गया था। रेलवे के अधिकारियों का कहना है कि त्यौहार के सीजन में टिकटों की मांग बढ़ जाती है लिहाजा ऐसे टिकटों को यात्रियों को काफी ज्यादा पैसे लेकर बेचा जाता था। रेलवे का दलालों के खिलाफ ये विशेष अभियान 30 नवंबर तक जारी रहेगा।
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…