Categories: National

उपराष्‍ट्रपति का तीन अफ्रीकी देशों का दौरा सफलतापूर्वक पूरा हुआ

अफ्रीका के साथ भारत के घनिष्‍ठ संबंधों के मद्देनजर उपराष्‍ट्रपति एम.वेंकैया नायडू का तीन अफ्रीकी देशों का दौरा सफलतापूर्वक पूरा हो गया। उन्‍होंने इस दौरान बोत्‍सवाना, जिम्‍बाब्‍वे और मलावी की सप्‍ताहभर की यात्रा की। उन्‍होंने बोत्‍सवाना के राष्‍ट्रपति मोकगवीत्‍सी, जिम्‍बाब्‍वे के राष्‍ट्रपति एमर्सन एमनानगागवा, मलावी के राष्‍ट्रपति पीटर मुथारिका और अन्‍य नेताओें के साथ बातचीत की, जो अफ्रीका के साथ संबंध बढ़ाने की दिशा में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के 10 मार्गदर्शक सिद्धांतों के अनुरूप है।

अपनी यात्रा के दौरान उपराष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत विकास प्रक्रिया के संबंध में अफ्रीका के समर्थन के लिए प्रतिबद्ध है और भारत अफ्रीकी देशों के साथ अपने राजनयिक और द्विपक्षीय संबंध तथा लोगों के बीच आदान-प्रदान को बहुत महत्‍व देता है। उन्‍होंने कहा कि अफ्रीका के समर्थन के लिए भारत की प्रतिबद्धता को अफ्रीकी नेतृत्‍व स्‍पष्‍ट रूप से स्‍वीकार करता है।

तीनों देशों में उपराष्‍ट्रप‍ति ने वहां रहने वाले भारतीय मूल के व्‍यापारियों तथा स्‍थानीय लोगों के साथ बातचीत की। उन्‍होंने प्रतिष्ठित वार्षिक ग्‍लोबल एक्‍सो-2018 का उद्घाटन भी किया, जिसमें भारत की 28 कंपनियां हिस्‍सा ले रही हैं।

उपराष्‍ट्रपति ने मलावी में महात्‍मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्‍य में ‘मानवता के लिए भारत’ का उद्घाटन किया। भारत विश्‍व के सभी हिस्‍सों में प्रसिद्ध ‘जयपुर फुट’ के शिविरों का आयोजन कर रहा है, ताकि जरूरतमंदों की सहायता हो सके। भारत भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के साथ मिलकर ‘मानवता के लिए भारत’ जैसी पहल कर रहा है।

नायडू ने इस श्रृंखला में मलावी में सबसे पहला ‘जयपुर फुट कैम्‍प’ की शुरूआत भी की। उल्‍लेखनीय है कि अफ्रीका में महात्‍मा गांधी ने दो दशक से अधिक का समय बिताया था और वहां अहिंसा आंदोलन शुरू किया था, जिसने आगे चलकर भारत को आजादी दिलाई थी। गांधी जी से प्रेरित होकर अफ्रीका के नेताओं ने भी उनके द्वारा बताए मार्ग पर चल कर अपने-अपने देशों को स्‍वतंत्रता दिलाई।

उपराष्‍ट्रपति के साथ एक उच्‍चस्‍तरीय प्रतिनिधिमंडल भी गया था, जिसमें सामाजिक न्‍याय एवं अधिकारिता राज्‍य मंत्री कृष्‍णपाल गुर्जर, दो सांसद के.सुरेश और वी.मुरलीधरन तथा अन्‍य आला अधिकारी शामिल थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

3 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago