Categories: National

वूमेन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल 2018 रिकॉर्ड 2.75 करोड़ रूपये की बिक्री के साथ समाप्‍त हुआ

केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा आयोजित 10 दिवसीय ‘’ वूमेन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल 2018’’ का पांचवा संस्‍करण 4 नवंबर, 2018 (रविवार) की रात्रि में समाप्‍त हुआ। इसे जनपथ स्थित इंदिरा गांधी राष्‍ट्रीय कला केंद्र में आयोजित किया गया था। इन 10 दिनों में पूरे देश से आई महिला किसानों और उद्यमियों ने विभिन्‍न किस्‍मों के जैविक उत्‍पादों का  प्रदर्शन किया। इसमें खाद्य पदार्थ से लेकर वस्‍त्र, स्‍वास्‍थ्‍य व सौन्‍दर्य प्रसाधन शामिल आदि थे।

26 राज्‍यों से आए महिला किसानों एवं उद्यमियों ने इस वर्ष 2.75 करोड़ रूपये की रिकॉर्ड बिक्री की। पिछले वर्ष यह फेस्टिवल दिल्‍ली हाट, आईएनए, नई दिल्‍ली में आयोजित किया गया था जहां उत्‍पादों की बिक्री 1.84 करोड़ रूपये की रही थी। रिकॉर्ड 12 लाख लोग इस प्रदर्शनी को देखने आए। इस आयोजन की सफलता ने मजूली, कांगड़ा, लेह, पलक्‍कड़, चिकमंगलूर, यवतमाल, दीमापुर, अलमोड़ा आदि जगहों से आए महिला किसानों को उत्‍साहित किया है। कार्यक्रम के दौरान महिला किसानों व उद्यमियों को यात्रा करने तथा दिल्‍ली में ठहरने की नि:शुल्‍क व्‍यवस्‍था की गई थी। इस वर्ष वेजन फूड का स्‍टॉल लगाया गया था जिसे आगंतुकों ने बहुत पसंद किया।

वूमेन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल 2018 का उदघाटन 26 अक्‍टूबर, 2018 को केंद्रीय महिला व बाल विकास मंत्री श्रीमती मेनका संजय गांधी द्वारा किया गया था।

मुंबई की महिला उद्यमी अनामिका ने बांस के टूथब्रश और स्‍टील के स्‍ट्रा का प्रदर्शन किया था। उन्‍होंने कहा कि लोगों की प्रतिक्रियाएं उत्‍साहवर्धक है। पंजाब की महिला किसान सरबजीत कौर ने कहा कि वे पहली बार यहां आई हैं और विभिन्‍न किस्‍मों के जैविक अनाजों के प्रति लोगों के रूझान को देखकर प्रसन्‍न है। उन्‍होंने ऐसा अवसर प्रदान करने के लिए महिला व बाल विकास मंत्रालय को धन्‍यवाद दिया। तमिलनाडु से आई अपर्णा के स्‍टॉल में चावल की 30 से ज्‍यादा किस्‍में थी जिसे तमिलनाडु, केरल, मणिपुर, ओडिशा, कर्नाटक और पश्चिम बंगाल राज्‍यों से संग्रह किया गया था। मणिपुर के चखाओ पोईरीटन तथा पश्चिम बंगाल के गोविंद भोग चावल को  लोगों ने बहुत पसंद किया।

वूमेन ऑफ इंडिया ऑर्गेनिक फेस्टिवल 2018 के प्रतिनिधियों को महिला ई-हाट में पंजीकरण का अवसर दिया गया है। इस पोर्टल का निर्माण महिला व बाल विकास मंत्रालय ने किया है। यह पोर्टल, फेस्टिवल, 2018 के बाद भी महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक सशक्तिकरण में सहायता प्रदान करेगा।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago