Uncategorized

आखिर कब पूरा होगा स्टार कॉलोनी का पुल ?

डोम्बिवली – डोम्बिवली से मुख्य महामार्ग को जोड़ने वाले स्टार कॉलोनी के नाले पर बनाया जा रहा पुल एक बरस से अधूरा पड़ा हुआ है।  पुल को आधा बनाकर छोड़ दिया गया है। जिसकी वजह से रोज़ भीड़ के समय यहां यातायात बाधित होता है।  मगर ना तो मनपा – ना ही सार्वजनिक बांधकाम विभाग इस ओर ध्यान दे रहा है।
बता दें कि लगभग एक बरस पूर्व इस पुल को जर्जर बता कर तोड़ा गया था।  इसके बाद इसको बनाने का कार्य शुरू हुआ।  पुल का एक हिस्सा बनाकर यातायात के लिए खोल दिया गया।  मगर बाकी का काम अभी तक हुआ ही नहीं। जिसके चलते रोज़ वाहनों सहित पैदल चलने वाले नागरिकों को तकलीफों का सामना करना पड़  रहा है। ज्ञात हो कि इस पुल से डोम्बिवली से नवी मुंबई जाने वाली बसों के अलावा सैंकड़ों निजी वाहन भी गुजरते हैं। मुंबई और नवी मुंबई से डोम्बिवली आने वाले वाहनों को पहले शील फाटा फिर कल्याण फाटा और उसके बाद अब स्टार कॉलोनी के इस अधूरे पुल की वजह से यातायात के अवरुद्ध होने का खामियाज़ा भुगतना पड़ता है। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि जनता की तकलीफों को ना तो नगरसेवक समझते हैं ना ही विधायक अथवा राज्यमंत्री।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *