Categories: Crime

गाय दूध कम दे रही थी तो तांत्रिक के कहने पर ऊंट की दे दी बलि, चार गिरफ्तार

 

राजस्थान । उदयपुर शहर के थाना सूरजपोल इलाके में पुलिस क्वार्टरों के पीछे 24 मई को ऊंट की गर्दन काटकर बलि देने का खुलासा कर मामले में पुलिस ने एक दूध व्यवसाई राजेश उर्फ राजू पुत्र लालू राम निवासी बलीचा, गोवर्धन विलास, उसके एक साथी रघुनाथ उर्फ रधुवीर सिंह पुत्र प्रेम सिंह देवडा निवासी सवीना खेडा, भोपा शोभा लाल पुत्र मेंदु लाल व भोपा के पुत्र चन्द्र प्रकाश उर्फ चेतन निवासी टेकरी को गिरफ्तार कर लिया है।

उदयपुर एसपी डॉ राजीव पचार ने बताया कि 24 मई की शाम थाना सूरजपोल के टेकरी इलाके में पुलिस क्वार्टरों के पीछे एक खाली प्लॉट में वहां से गुजर रहे पानी सप्लाई करने वाले सूरजपोल निवासी करण को एक मृत ऊंट पड़ा दिखाई दिया, जिसका केवल धड पडा था, गर्दन नही थी। पुलिस को रिपोर्ट देने पर जांच शुरू की गई। प्रकरण की गम्भीरता को देखते हुये एएसपी गोपाल स्वरूप मेवाडा एवं सीओ राजीव जोशी के सुपरविजन में थानाधिकारी सूरजपोल हनवन्त सिंह की एक टीम गठित की गई।

गठित टीम ने तकनीकी संसाधनो एवं मुखबिर की सूचना पर संदिग्ध चारो आरोपितों को डिटेन कर पूछताछ की तो उन्होंने राज्य पशु ऊंट की हत्या की घटना करना स्वीकार कर लिया। जिस पर अभियुक्तों को गिरफतार कर निशानदेही से ऊंट की गर्दन को दूध व्यवसाई राजेश उर्फ राजू के घर के बाहर जमीन के अन्दर से बरामद कर लिया गया है।

राजेश उर्फ राजू के पास बलीचा में दूध डेयरी का व्यवसाय करता है, जिसके पास स्वयं की करीब 30-35 गाय है। कुछ समय से राजेश की गाय दूध कम दे रही थी। जिस वजह से वह परेशान रहने लगा। राजेश ने जादू टोने का काम करने वाले भोपा शोभा लाल माली से सम्पर्क किया तो उसने ऊंट की बलि देने पर सभी परेशानियां दूर करने की बात कही और पुलिस लाईन के आस पास लावारिश ऊँट होने की बात बताई।

इसी क्रम में राजेश उर्फ राजू ने इस वारदात को अंजाम देने के लिये अपने साथी रघुनाथ उर्फ रधुवीर सिंह एवं भोपा शोभा लाल एवं उसके पुत्र चन्द्रपकाश उर्फ चेतन को साथ लेकर टेकरी के आस पास ऊंट की तलाश की।

ऊंट को करीब दो दिन तक घटना स्थल के आस पास घुमाया और उसे चारा आदि खिलाया परन्तु मौका नही मिलने से बलि नही दे पाये। 23 मई की रात करीब 11 बजे मौका पाकर पुलिस क्वाटर्स टेकरी के पीछे सुनसान क्षेत्र में खाली भूखण्डो में ले जाकर चन्द्र प्रकाश एव रघुनाथ उर्फ रघुवीर ने धारदार तलवार एवं कुल्हाडी से ऊंट की गर्दन को काट कर गर्दन को कट्टे में भरकर भोपा के खेत में ले जाकर रख दिया और टोना टोटका किया। दो दिन बाद गर्दन को राजेश उर्फ राजू अहीर के बलीचा स्थित मकान के बाहर गड्डा खोद कर दबा दिया गया।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago