Categories: Uncategorized

Hyatt Regency Hotel: मुंबई का हयात रीजेंसी होटल बंद, ये है वजह

 

मुंबई का हयात रीजेंसी होटल (Hyatt Regency Hotel) अगले आदेश तक बंद रहेगा। होटल की सेवाओं का आगे के लिए आरक्षण अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। हयात रीजेंसी होटल मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है।

वैश्विक आतिथ्य फर्म हयात होटल कॉरपोरेशन ने मुंबई के हयात रीजेंसी होटल (Hyatt Regency Hotel) में अगले आदेश तक परिचालन निलंबित कर दिया है। हयात के उपाध्यक्ष और भारत में उसके प्रमुख सुंजय शर्मा ने इस विषय में बताया, ‘‘हयात रीजेंसी मुंबई के स्वामित्व का अधिकार रखने वाली कंपनी एशियन होटल्स (वेस्ट) लिमिटेड से होटल के परिचालन को बनाए रखने के लिए आवश्यक धनराशि नहीं मिलने के चलते हयात रीजेंसी मुंबई के सभी कामकाज को अस्थायी रूप से निलंबित करने का फैसला किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि होटल अगले आदेश तक बंद रहेगा। होटल की सेवाओं का आगे के लिए आरक्षण अस्थायी तौर पर बंद कर दिया गया है। शर्मा ने यह भी कहा कि हम अपने अतिथियों को सबसे अधिक मान देते हैं। हम होटल स्वामी के साथ मिल कर स्थिति का निराकरण करने में लगे हुए हैं।

फरवरी माह में एशियन होटल्स (वेस्ट) के चेयरमैन और एमडी सुशील कुमार गुप्ता ने कंपनी से इस्तीफा दे दिया था। वित्त वर्ष 2020-21 के 9 माह में एशियन होटल्स (वेस्ट) को 109 करोड़ रुपये का घाटा हुआ। 10 दिन पहले एशियन होटल्स (वेस्ट) ने स्टॉक एक्सचेंजेस को सूचित किया कि वह यस बैंक के लोन और ब्याज का भुगतान नहीं कर सकी है। एशियन होटल्स (वेस्ट) पर कुल बकाया उधारी 263 करोड़ रुपये है। हयात रीजेंसी मुंबई के जनरल मैनेजर हरदीप मारवाह ने होटल के ऑन रोल इंप्लॉइज को सूचित किया है कि उनकी सैलरी का भुगतान नहीं हो सका क्योंकि मालिक ने पैसे लगाना बंद कर दिया है।

हयात रीजेंसी होटल मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास स्थित है। यह एक 400 कमरों की 5 स्टार प्रॉपर्टी है। इसमें परिचालन का अस्थायी तौर पर बंद होना मुंबई में हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में कोविड19 की दूसरी लहर की वजह से फैले तनाव का अस्तित्व में आया पहला संकेत है। अमेरिका का हयात, भारत में फ्रेंचाइजी और मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट मॉडल पर काम करता है। इसके तहत हयात ब्रांड को होटल मालिकों को किराए पर दिया जाता है और उनकी प्रॉपर्टी को उनके लिए मैनेज किया जाता है। बदले में होटल मालिक फीस देते हैं। भारत में हयात मुंबई के अलावा बाकी सभी हयात होटल्स खुले हुए हैं। भारत में हयात होटल्स की कुल संख्या 30 है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago