Categories: Uncategorized

टीवी देखकर स्टंट करने के चक्कर में बालक ने बेल्ट से लगा ली फांसी, मौत

उज्जैन। गोंसा दरवाजा क्षेत्र में रहने वाला बालक बीती शाम दूसरी मंजिल स्थित कमरे में टीवी देख रहा था। दरवाजा अंदर से बंद था। बालक टीवी देखते हुए स्टंट कर रहा था। उसने खिड़की के सरिये में बेल्ट बांधा, गली में फंदा डाला और स्टंट के चक्कर में फांसी लगा ली जिससे उसकी मृत्यु हो गई। जीवाजीगंज पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पीएम कराया है।

शयान पिता नदीम एहमद 12 वर्ष निवासी गोंसा दरवाजा स्टंट करने का आदी था। वह टीवी पर आने वाले कलाकारों की नकल उतारता था। बीती शाम शयान की मां शाईना बी किचन में खाना बना रही थी। बड़ा भाई मेहराज भी नीचे के कमरे में था। शयान दूसरी मंजिल स्थित कमरे में गया। दरवाजा बंद कर टीवी देखने लगा। इसी बीच शयान ने टीवी में आ रहे स्टंट की नकल उतरना शुरू की। उसके परिजनों ने बताया कि शयान ने खिड़की के सरिये में बेल्ट लगाकर स्टंट के चक्कर में फंदा गले में डाला, फांसी लगने से उसकी मृत्यु हो गई। बड़ा भाई मेहराज उसके कमरे में पहुंचा तो भाई को फंदे पर लटका देखा। परिजन शव उतारकर जिला चिकित्सालय लाये जहां डॉक्टर ने परीक्षण के बाद बालक को मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि वह यूपीएस में 7वीं का छात्र था। सुबह उसका रिजल्ट आया था जिसमें अच्छे नंबरों से पास हुआ था। उसके पिता नदीम एहमद देवास में शासकीय शिक्षक हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा खड़की के जिला परिषद शाला में आवश्यक सामग्री वितरण कार्यक्रम का आयोजन

कल्याण: सेवा और समाज कल्याण के अपने संकल्प को निरंतर आगे बढ़ाते हुए, 'अग्रवाल समाज…

3 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

6 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

2 weeks ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

2 weeks ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago