Categories: Railway

इगतपूरी रेलवे स्टेशन पर धड़ल्ले से बिक रहा है बिना अनुमोदित पानी की बोटल

एक तरफ जहां 2014 मे केंद्र में सत्ता संभालते ही देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारतीय रेल को आधुनिकतम बनाने के लिए लगातार प्रयासरत है उनके साथ रेल यात्रियों की असुविधा और भ्रष्टाचार खत्म करने के लिए लगातार बदलते केन्द्रीय रेल मंत्री हर बार नई ऊर्जा और सुधारित प्रयासों से अनियमितता खत्म करने मे लगे है।

मध्य रेलवे के विभिन्न रेलवे स्टेशनो पर आधुनिक CCTV कैमरा

रेल मंत्री के साथ पूरा रेलवे प्रशासन ऊपर से नीचे तक हर समय तत्परता से कार्यरत रहता है। लेकिन रेलवे प्रशासन में ही अभी भी अनेक ढीठ  रेलवे कर्मी है जो भ्रष्टाचार करने की अपनी बुरी लत नहीं छोड़ पाए है और ऐसे ही भ्रष्ट रेल कर्मियों से रेलवे बदनाम हो रही है।

कल्याण स्टेशन पर पुलिस द्वारा अवैध रूप से बैगों की जाँच पड़ताल

 

ताजा मामला मध्य रेलवे का प्रमुख ईगतपुरी स्टेशन का है। इन दिनों इगतपुरी स्टेशन पर से गुजरने वाली लंबी दूरी की मेल एक्स्प्रेस गाड़ियों में धड़ल्ले से बिना रेल द्वारा अनुमोदीत बिशनोई नाम के पानी की बोतल पैंट्री कारो में स्प्लाई कि जा रही है।

सूत्रों के अनुसार ईगतपुरी रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली विभिन्न मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के सभी यात्री डिब्बों में वही पानी बेचा जा रहा है। जबकि पूर्व रेलवे मंत्री सुरेश प्रभु के समय से ही रेलवे प्रशासन के तरफ से यह नियम सख्ती से लागू किया गया था। कि जो भी खाद्य या पेय सामग्री रेलवे प्रशासन द्वारा द्वारा अधिकृत किया हो वही आई.आर.सी.टी.सी द्वारा अपने सब कॉन्टैक्टर को बेचने कि सख्त हिदायत देता है।

टिटवाला स्टेशन पर प्याऊ का शुभारंभ

और वही सामान वेडर द्वारा मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के यात्री डब्बों मे बेचा जा सकता है। यात्रियों से सामान पर अंकित मूल्य के आधार पर ही वेडर पैसा मांग सकता है। ज्यादा मांगने पर यात्रियों द्वारा सीधे रेल मंत्री को ट्विटर पर शिकायत करने कि जानकारी अब आम हो गई है।  और शिकायत मिलने पर रेल मंत्रालय द्वारा तत्काल कारवाई के अनेक उदाहरण नित्य सामने आते रहते है।

कल्याण रेलवे प्लेटफार्म से आरपीएफ कार्यलय हटाने से यात्रियों को असुविधा

लेकिन  इगतपुरी रेलवे स्टेशन के रेल और आई आर सी टी सी  के भ्रष्ट अधिकारियों  कि मिलीभगत से यहा से गुजरने वाली मेल एक्सप्रेस ट्रेनों  में जो पानी पेंट्री कार में चढ़ाया जा रहा है।  वह रेलवे प्रशासन द्वारा अधिकृत नहीं है।

लेकिन सस्ता होने और सप्लायर द्वारा सीधे पेंट्री कार बोगी मे लोडिंग करवा देने कि सुविधा के कारण मेल एक्सप्रेस ट्रेनों के पेंट्रीकार के मैनेजर इसे चोरी से खरीद कर बेचते है जो यात्रियों के स्वास्थ्य के लिए भी हानिकारक है।

इतना बड़ा स्कैंडल इगतपुरी स्टेशन पर चल रहा है और वहां के रेल अधिकारी एवं रेल सुरक्षा बल के निरीक्षक को इसकी जानकारी नहीं हो ऐसा असंभव है। और रेलवे सूत्र ही बताते है कि इस अवैध धंधे को सफलता पूर्वक चलाने मे ईगतपुरी रेलवे स्टेशन के ऊपर से नीचे के अधिकारियों के साथ आर पी एफ और जी आर पी का बरावर का सहयोग है।

 

rajesh

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

20 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

21 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago