Categories: Latest

मनसे से युति के लिए उद्धव ठाकरे गुट सकारात्मक, संजय राउत ने दिए संकेत

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अनेक नेताओं द्वारा इन दिनों उद्धव बालासाहब ठाकरे गुटके शिवसेना से गठबंधन किए जाने का आग्रह का बैनर का मुद्दा मीडिया में इन दिनों जोर-शोर से चल रहा है। कल गुरुवार को मनसे के नेता द्वारा दैनिक सामना के कार्यकारी संपादक संजय राऊत से मुलाकात कर उन्हें इस बाबत पत्र दिए जाने की चर्चा मिडिया में जोर शोर से चल रही थी।

आज शुक्रवार सुबह शिवसेना सांसद संजय राउत द्वारा इन्ही विषयों पर आयोजित पत्रकार परिषद में मनसे – यूबीटी शिवसेना में गठबंधन होने के लिए सकारात्मक संकेत दिए हैं।

आज सुबह शिवसेना सांसद राउत ने पत्रकार परिषद में पत्रकारों द्वारा मनसे और यूबीटी शिवसेना में गठबंधन पर पूछे गए सवाल पर उन्होंने कहा कि इसमें किसी के भी मध्यस्थता की नौटंकी करने की आवश्यकता नहीं है

उद्धव ठाकरे और राज ठाकरे दोनों भाई हैं इन दोनो में से किसी को भी लगेगा की बात करनी है तो वे फोन करके एक दूसरे से अपनी इच्छा जाहिर कर सकते है। और दोनों भाई इस पर निर्णय ले सकते हैं। इसमें किसी के भी मध्यस्थता की नौटंकी की आवश्यकता नहीं है।

इससे पहले सांसद राउत अपने बारे में कहते हुए पत्रकारों को बताया की मनसे प्रमुख राज ठाकरे से उनके भी संबंध अच्छे हैं उन दोनों ने वर्षों तक अच्छे और बुरे दिन साथ में बिताए हैं और अभी भी वह संबंध बरकरार है।

ऐसे में मुझे भी किसी की मध्यस्थता की आवश्यकता नहीं है अपने पूरे पत्रकार परिषद में संजय रावत ने मनसे – यूबीटी सेना से गठबंधन के विषय पर किसी भी तरह का नकारात्मक जवाब नहीं दिया।

शिवसेना नेता रावत ने इसी विषय पर उद्धव ठाकरे से चर्चा होने का भी जिक्र पत्रकारों परिषद में किया और उन दोनो में इस पर किसी के भी मध्यस्थता की नौटंकी की आवश्यकता नहीं होने की बात कही।

संजय राउत के बयान से यह साफ हो गया है की उद्धव ठाकरे गुटकी शिवसेना भले ही मनसे से गठबंधन करने की पहल नहीं कर रहा है लेकिन अगर मनसे नेता के तरफ से यह पहल हो तो निश्चित ही इसके सकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।

rajesh

Recent Posts

जंतर-मंतर पर हिंदू देवताओं का अपमान और ‘हेट स्पीच’; कुणाल कामरा और प्रकाश राज पर मामला दर्ज करें!

हिंदू जनजागृति समिति और सुप्रीम कोर्ट के वकीलों ने संसद मार्ग थाने में दर्ज कराई…

10 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

1 day ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

1 day ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago