Categories: TOP STORIES

TMC : मुंब्रा कौसा के ४३ अवैध स्कूलों पर ठाणे मनपा सख्त, FIR दर्ज

ठाणे महानगर पालिका ने अवैध घोषित करने के बावजूद आदेश का उल्लंघन करने वाले 43 अनधिकृत स्कूलों के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए पुलिस मे शिकायत दर्ज की है। अवैध घोषित किये जाने के बावजूद ये शिक्षण संस्थाओ के संचालक अभिभावकों को बरगला कर बेखौफ अपने विधीलयों मे नए छात्रों का अड्मिशन ले रहे है। इसी के विरुद्ध सख्त कदम उठाते हुए ठाणे मनपा प्रशासन ने यह अभियान शुरू किया है।

ठाणे मनपा अधिकारियों के अनुसार यहा के मुंब्रा कौसा क्षेत्र में 43 स्कूलों को बार-बार नोटिस दिए जाने के बावजूद नजरअंदाज किया गया, और अभिभावकों से अपनी अवैध स्थिति छिपाते हुए नए शैक्षणिक वर्ष में छात्रों को प्रवेश दिया गया। ठाणे मनपा अधिकारियों के अनुसार मुंब्रा कौसा क्षेत्र के 47 स्कूलों को ठाणे मनपा ने अवैध घोषित किया था। इनमे से दो ने शिक्षा विभाग से नोटिस मिलने के बाद अपना स्कूल बंद कर दिया, जबकि दो अन्य ने स्व-वित्तपोषित स्थिति के लिए आवेदन किया है।

अब, शेष 43 स्कूलों को एफआईआर का सामना करना पड़ रहा है, जो 4 जुलाई को भारतीय दंड संहिता की धारा 188 (एक लोक सेवक द्वारा कानूनी रूप से घोषित आदेश की अवज्ञा) के तहत दर्ज की गई थी।

टीएमसी के शिक्षा अधिकारी बालासाहेब रक्शे के अनुसार कार्रवाई शिक्षा का अधिकार (आरटीई) अधिनियम की धारा 18 (5) के अनुसार की जा रही है, जिसमें प्रावधान है कि अगर कोई भी व्यक्ति या संस्था मान्यता प्रमाणपत्र प्राप्त किए बिना स्कूल स्थापित या चला रहा है। या मान्यता रद्द होने के बावजूद स्कूल का संचालन जारी रखता है तो उस संस्था पर 1 लाख रुपये तक का जुर्माना लगाया जा सकता है। और इस नियम का लगातार उल्लंघन के मामले में, प्रति दिन 10,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है।’

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago