Categories: Crime

तीन चोरों ने आधी रात को किया कोरोना संक्रमित युवती से रेप

 

मध्यप्रदेश के शहर इंदौर में चोरी की नीयत से आधी रात में एक घर में घुसे तीन बदमाशों ने चाकू की नोक पर युवती से गैंगरेप किया। युवती कोरोना संक्रमित होने के बाद होम क्वारंटीन थी।

बदमाश 50 हजार नकद और दो मोबाइल भी ले गए। इस मामले में पुलिस ने शनिवार को सीसीटीवी की मदद से तीन आरोपियों में से दो को गिरफ्तार कर लिया है ।

पीड़िता ने एसएसपी राजेश रघुवंशी को बताया कि कोरोना संक्रमित होने के बाद वह अपने घर में अकेली रह रही थी। गुरुवार रात 2 बजे उसकी नींद खुली, तो तीन लोग उसके पलंग के पास खड़े थे। बदमाशों ने चाकू, कटर और कैंची दिखाते हुए पैसों और गहनों की मांग की। युवती ने उन्हें 50 हजार रुपये और दो मोबाइल दे दिए।

इसके बाद तीनों ने युवती के साथ गैंगरेप किया। कोरोना से कमजोरी के कारण युवती उनका विरोध नहीं कर पाई। पीड़िता ने बताया कि घटना के बाद भी एक बदमाश सुबह 5 बजे तक उसके घर के बाहर पहरा देता रहा ताकि महिला पुलिस के पास न जा सके।

इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र के पंचवटी कॉलोनी में रहने वाली 37 वर्षीय युवती के घर में देर रात घुसे बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। घटना की जानकारी शुक्रवार सुबह डायल 100 को मिली।

इसके बाद पुलिस टीम ने युवती का मेडिकल करवाया। दोनों नाबालिग हैं और दोनाें ने जुर्म कबूल कर लिया है। आरोपियों में से एक की पहचान दीपक के तौर पर हुई है, जो युवती के पड़ोस में रहता था। उसने युवती को अकेला देखकर यह योजना बनाई थी।

दीपक अभी फरार है। दीपक पर 20 हजार का पहले से ही इनाम है। 2 महीने पहले ही जेल से छूटा था।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago