Categories: Crime

कैरोना से हिंदुओ के पलायन का सूत्रधार गैंगस्टर मुकीम काला की चित्रकूट जेल में कैदियों के बीच खूनी संघर्ष में मौत

 

अंशु दीक्षित नाम के कैदी ने पश्चिम उत्तर प्रदेश के बड़े गैंगस्टर मुकीम काला और मेराजुद्दीन की हत्या कर दी, बाद में जेल के अंदर डबल मर्डर करने वाले अंशु दीक्षित को पुलिस ने मार गिराया है।

मारे गए गैंगस्टरों में मेराजुद्दीन नाम का अपराधी यूपी के डॉन मुख्तार अंसारी का खास गुर्गा माना जाता है।

बता दें कि जेल में मारा गया मुकीम काला वही अपराधी है जिसने NIA ऑफ़िसर तंजील अहमद को दिनदहाड़े मौत के घाट उतार दिया था। ये वही अपराधी है जिसने तंजील अहमद को मारने से पहले प्रैक्टिस के तौर पर लखनऊ में निर्दोष होटल मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी थी।

योगीराज आते ही अपराधियों में ख़ौफ़ का ऐसा माहौल पैदा हुआ कि मुकीम ने अदालत के भीतर कहा था कि मुझे जंजीरों में जकड़ दो ताकि पुलिस मेरे एनकाउंटर का कोई बहाना ना ढूंढ सके।

ये पश्चिम उत्तर प्रदेश का खूंखार अपराधी था । ऐसा कहा जाता है कि 2012 से 2017 के बीच इस खूंखार अपराधी के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कैराना में जो पलायन की स्थिति पैदा हुई थी उसके लिए ये भी जिम्मेदार था। मुकीम उर्फ काला 6 साल पहले अन्य मजदूरों के साथ मकान निर्माण में चि‍नाई मिस्त्री के साथ मजदूरी करता था।

मुकीम काला ने पहली वारदात हरियाणा के पानीपत में एक मकान में डकैती के रूप में अंजाम दी। इस मामले में मुकीम काला जेल गया था उसके बाद उसने अपराध की दुनिया में अपने कदम आगे बढ़ा दिए। मुकीम काला का खौफ वेस्ट यूपी के अलावा हरियाणा के पानीपत और उत्तराखंड के देहरादून में भी फैला है।

मुकीम का गैंग पुलिस के रडार पर तब आया जब इन्होंने पुलिस पर भी हमले करने शुरू कर दिए। पुलिस के अनुसार, दिसबंर 2011 में पुलिस एनकाउंटर में मुस्तफा उर्फ कग्गा मारा गया जिसके बाद मुस्तकीम काला ने कग्गा के गैंग की बागडोर संभाल कर वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया।

पिछले साल अक्तूबर में पुलिस ने मुकीम काला को उसके साथी साबिर के साथ गिरफ्तार किया।
शामली पुलिस के अनुसार, मुकीम काला को गिरफ्तार करने के बाद सहारनपुर जेल में रखा गया था। लेकिन बाद में उसे महाराजगंज जिले की जेल में और बाद में चित्रकूट जेल भेजा गया।

पुलिस के अनुसार वर्तमान में मुकीम काला पर अलग-अलग थानों में करीब 61 अपराधिक मुकदमें दर्ज हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago