पंजाब में फतेहगढ़ साहिब के ज्योति स्वरूप मोड़ पर एक रेहड़ी से 4 अंडे चुराने वाले पंजाब पुलिस के तहसील गार्द में तैनात एक हवलदार को SSP अमनीत कौंडल ने सस्पेंड कर दिया है। अंडे चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है।
मिली जानकारी के अनुसार ज्योति स्वरूप मोड़ पर छिंदर नामक व्यक्ति अंडों की सप्लाई करता है। रोजाना की तरह वह अपनी रेहड़ी पर अंडों की सप्लाई देने निकला था। वह उक्त मोड़ पर सड़क किनारे रेहड़ी खड़ी करके सप्लाई देने गया तो वहां खड़ा एक हवलदार चार अंडे चुराकर अपनी पेंट की जेब में डालकर आटो में बैठ खिसक गया। अंडे चोरी कर रहे हवलदार की यह करतूत एक व्यक्ति ने मोबाइल फोन में कैद कर ली। अंडों की कीमत 20 रुपए बताई गई।
हवलदार के खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है।
"सेवा ही धर्म है, सहयोग ही परम पुण्य है" के ध्येय वाक्य को आत्मसात करते…
डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…
अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…
कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…