Categories: FEATURED

गऊ भारत भारती सर्वोत्तम सम्मान घोषित

कर्ण हिन्दुस्तानी

मुम्बई – गऊ भारत भारती के 6 वें वार्षिकोत्सव व सर्वोत्तम सम्मान का आयोजन मुम्बई में होने जा रहा है। इसी सन्दर्भ में ” गऊ भारत भारती ” का सम्पादकीय मंडल माननीय राज्यपाल श्री भगत सिंह कोशियारी से उन्हें मुख्य अतिथि के तौर पर आमंत्रित करने के लिए राज भवन में भेट कर पत्र और अख़बार की प्रति भेट की। भेट के दौरान संपादक संजय शर्मा ”अमान ” के साथ सुरुचि शर्मा और भरत अमीन मौजूद रहे।

” गऊ भारत भारती ” अपने माध्यम से गौ , गंगा , गायत्री के मूल मन्त्र को आत्मसात करते हुए इस विषय को जीवित रखने में ततपरता के साथ संघर्ष कर रहा है। वही अपनी सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझते हुए समाज में उन महान विभूतियों के लिए भी कार्य करता है जो राष्ट्र सेवा , गौ सेवा , साहित्य , पत्रकारिता में अपना अभूतपूर्व योगदान दे कर समाज और राष्ट्र की सेवा करते है। इन विभूतियों को प्रतिवर्ष ” गऊ भारत भारती ” सर्वोतम सम्मान दे कर उन्हें सम्मानित करता है।

कार्यक्रम आयोजन समिति के अध्यक्ष वरिष्ठ स्तंभकार राजेश विक्रांत ने कुछ नामो की घोषणा करते हुए बताया कि इस वर्ष यह सम्मान देवेंद्र फड़णवीस पूर्व मुख्यमंत्री (महाराष्ट्र में सम्पूर्ण गौ हत्या बंदी कानून हेतु ) राजेश मेहता ( उत्कृष्ट राजनीतिज्ञ हेतु ) अभिनेता सुरेश ओबराय ( गौ सेवा में योगदान हेतु ) शामराव बाबर ( ट्रस्टी राधेकृष्ण गौशाला शोलापुर, महाराष्ट्र ), एसपी सेन (संगीत के क्षेत्र में योगदान), वैज्ञानिक डॉ नवनाथ दुधाल (महाराष्ट्र के ग्रामीण क्षेत्र में देशी गौवंश के संवर्धन हेतु), अजय भट्टाचार्य (हिंदी पत्रकारिता में अभूतपूर्व योगदान) श्रीमती सुरेखा सेन गुप्ता ( स्वास्थ्य सेवा व सामाजिक सेवा हेतु ), बीआर कुमार (निजी सुरक्षा क्षेत्र में योगदान) आदि को दिया जायेगा। इस कार्यक्रम आयोजन समिति में सरताज मेहदी ( कार्यकारी संपादक, विकलांग की पुकार ), भरत अमीन , अब्दुल क़दीर, फ़िरोज़ खान, अजय सागर, सुरुचि शर्मा, परामर्श समिति अध्यक्ष मनीष भाई पुरोहित ( पथमेड़ा गौ धाम ) परामर्श समिति प्रभारी गणपत भाई जोशी के नाम शामिल हैं।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

3 minutes ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

5 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago