Categories: FEATURED

राजभवन में मुसलमानों को नमाज तो, हिन्दुओं को भी उपासना के लिए जगह मिले !  – हिन्दू जनजागृति समिति

 

राजभवन में मुस्लिम कर्मचारियों को नमाज पठन के लिए राजभवन में एक कक्ष दिया गया है । बाहर के मुसलमान भी नमाज पढने के लिए वहां आते थे । इसलिए शुक्रवार को वहां भीड होती थी । कोरोना के काल में राज्यशासन के निर्देशानुसार राजभवन के प्रार्थनास्थल अन्य प्रार्थनास्थलों के समान बंद हो गए थे ।

इस पर ‘रजा अकादमी’ नामक मुसलमान संगठन ने एक पत्र के माध्यम से राज्यपाल से मांग की कि मुसलमानों की नमाज हेतु राजभवन की यह मस्जिद खोल दी जाए ।

हिन्दू जनजागृति समिति के महाराष्ट्र राज्य संगठक श्री. सुनील घनवट ने बताया कि हिन्दू जनजागृति समिति ने भी एक पत्र द्वारा राज्यपाल से मांग की है कि यदि राजभवन में मुसलमानों को मस्जिद अथवा जगह दि जाती है, तो सरकार सर्वधर्मसमभाव मानती है और इसीलिए राजभवन में हिन्दुओं को भी उपासना, आरती, पूजा और उत्सव मनाने के लिए बडी जगह उपलब्ध की जाए ।

राजभवन में अगर मुसलमानों को नमाज तो हिंदुओं को भी प्रार्थना का हक – हिंदू जनजागृति समिति

महाराष्ट्र के राज्यपाल श्री. भगतसिंह कोश्यारी को भेजे गए पत्र में समिति ने कहा कि ‘‘संविधान के अनुसार भारतीय शासन और प्रशासन व्यवस्था धर्मनिरपेक्ष (सेक्युलर) है । सरकार सर्वधर्मसमभाव का पालन करती है । इसलिए किसी भी विशिष्ट जाति-धर्म का पक्ष नहीं ले सकती ।

संविधान में दिए न्याय, बंधुत्व, समता…’ आदि मूलभूत तत्त्व का पालन करना बंधनकारी है । इसलिए जिस प्रकार राजभवन में मुसलमान कर्मचारियों को एक मस्जिद के लिए जगह दि गई है । उसी प्रकार, उसी नियमानुसार हिन्दू कर्मचारियों को भी उनकी संख्या के अनुसार राजभवन में मंदिर के लिए बडी जगह दि जाए ।

जिससे राजभवन के हिन्दू कर्मचारी और बाहर के हिन्दू महाआरती, पूजा, उपासना के साथ ही विविध धार्मिक उत्सव आनंद से मनाएं । इसके साथ ही इस स्थान पर वे नित्य उपासना कर सकेंगे ।’’

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

4 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago