Categories: CrimeLatest

तीस गांव नाका के दम्पति 11 करोड़ लेकर फरार

ब्याज का लालच देकर 3 अलग-अलग कम्पनियों में निवेश के नाम पर, 11 करोड़ के धोखाधड़ी का मामला उजागर हुआ है। यह घटना कोलसेवाड़ी पुलिस स्टेशन अंतर्गत आने वाले कल्याण पूर्व के तीसगांव नाका की है।

पुलिस से मिली जानकारी अनुसार सुनील सरोदे और मनीषा सरोदे नामक पति-पत्नी ने अल्ट्रा लाइफ केयर, यूएलसी प्रा.लि. और गोट फार्मा एंड एग्रो सर्विसेज के नाम की तीन अलग अलग कंपनी खोलकर लोगों को अधिक ब्याज का लालच दिया और लालच देकर कंपनी में निवेश कराया। कंपनी में 10 करोड़ 80 लाख 25 हजार रुपए जमा हो जाने पर पैसा लेकर चंपत हो गए।

कोलसेवाड़ी पुलिस के अनुसार उल्हासनगर के रहने वाले राजेन्द्र विलास दौंड ने शिकायत दर्ज करवाई है। जिसके बाद शुुरू हुई पुलिस की जांच-पड़ताल में सैकड़ों लोगों के साथ धोखाधड़ी किए जाने का मामला उजागर हुआ है, जिन लोगों ने अधिक ब्याज की लालच में इन कम्पनियों में निवेश किया था। फिलहाल कल्याण की कोलसेवाड़ी पुलिस कंपनी के संचालक पति-पत्नी सुनील सरोदे और मनीषा सरोदे के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज उनकी तलाश कर रही है।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago