अग्रवाल समाज, कल्याण की अनूठी पहल: नए साल पर जरूरतमंदों को बांटी खुशियां
अंबरनाथ। अग्रवाल समाज कल्याण ने परोपकार की भावना के साथ नए वर्ष का भव्य स्वागत किया है। समाज ने विदूषी वायर प्राइवेट लिमिटेड, अंबरनाथ के विशेष सहयोग से पारसोली पाड़ा तालुका के जरूरतमंद निवासियों के बीच राहत सामग्री का वितरण किया। इस अभियान के तहत ग्रामीणों को कंबंल, कपड़े, चप्पल और खाद्य सामग्री भेंट की गई।
सेवा कार्यों की निरंतरता
समाज के अध्यक्ष अनिल कुमार गर्ग ने जानकारी देते हुए बताया कि नए साल के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों की एक विशेष श्रृंखला शुरू की गई है। उन्होंने आगामी कार्यक्रमों का विवरण साझा करते हुए कहा:
- 10 जनवरी: संवर्धन फाउंडेशन द्वारा संचालित आश्रम के बच्चों को उनकी जरूरत का सामान और पौष्टिक खाद्य सामग्री वितरित की जाएगी।
- 14 जनवरी (मकर संक्रांति): वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों को विदूषी वायर प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से कंबल, वस्त्र और अन्य आवश्यक वस्तुएं प्रदान की जाएंगी।

सहयोगियों का जताया आभार
कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करने में समाज के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष अनिल बंसल ने इस नेक कार्य में अपना बहुमूल्य सहयोग देने के लिए रमाकांत अग्रवाल, तुलसी राम बंसल, मनोज अग्रवाल, आत्माराम डिडवानिया, अरुण मोरे, जितेंद्र अग्रवाल और अनूप बंसल का हृदय से आभार व्यक्त किया।
अग्रवाल समाज कल्याण का लक्ष्य समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति की मदद करना और मानवता की सेवा को सर्वोपरि रखना है।

