ठाणे भ्रष्टाचार निरोधी ब्यूरो (एसीबी) ने एक छात्र से कथित तौर पर घूस लेने के आरोप में ठाणे शिक्षा विभाग के एक अधिकारी को गिरफ्तार किया है। आरोपी का नाम हीरमन माली है और वह शिक्षा विभाग में निरीक्षक है।
छात्र को एक जूनियर कॉलेज में ग्यारहवीं कक्षा में प्रवेश मिला था लेकिन वह अपने घर के समीप किसी कॉलेज में पढ़ना चाहता था। यहां एसीबी की ओर से जारी बयान में यह जानकारी दी गयी। माली ने कथित तौर पर छात्र से कॉलेज बदलने के एवज में 5,000 रुपए मांगे थे।
छात्र इस बारे में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद एसीबी ने जाल बिछाकर मंगलवार को माली को उसके दफ्तर में घूस लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। माली के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच जारी है।
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…
कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…