Categories: Political

समस्याओं की हैट्रिक या शेठ की हैट्रिक ?

(कर्ण हिन्दुस्तानी )
आखिरकार डोम्बिवली विधानसभा क्षेत्र से तीसरी बार एक सेठ को टिकिट दे ही दी गई।  खुद को जनसेवक के बजाए शेठ कहलवाने में गर्व महसूस करने वाले इस तथाकथित शेठ को यदि आपको मिलना हो तो सबसे पहले शेठ के दरवाजे पर खड़े गुर्गों से मिलना पड़ता है।  यदि गुर्गों को लगा कि आपको शेठ से मिलवाना ठीक है तभी आप शेठ से मिल सकतें हैं , वरना चुनाव अथवा किसी सार्वजनिक कार्यक्रम में ही आप शेठ के दर्शन कर सकतें हैं।  इन कार्यक्रमों में भी आप बिना गुर्गों की इजाजत के शेठ से अपनी समस्या नहीं बता सकते।
डोम्बिवली शहर की समस्याओं से आप भले ही त्रस्त हों मगर आपको मुस्कुराना होगा , क्योकि आपका शेठ मुस्कुराता है , भले ही आपको पेयजल ना मिले  फिर भी आपको मुस्कुराना है क्योंकि यह शेठ का फरमान है कि डोम्बिवलिवासी मुस्कुराते हुए मिलना चाहिए , आपकी दुपहिया वाहन चाहे सड़कों के गड्ढों की वजह से खटारा हो जाए मगर आपको मुस्कुराना होगा क्योंकि शेठ को मुस्कुराते हुए लोग अच्छे लगते हैं।

आपकी अपनी डोम्बिवली में आपको भले ही खंडित बिजली की आपूर्ति हो मगर आपको मुस्कुराना होगा क्योंकि शेठ मुस्कुरा रहा है। आपकी   डोम्बिवली के रेलवे स्टेशन का कल्याण तरफ का पादचारी पुल भले ही महीनों से टूटा पड़ा हो या फिर कॉपर पुल बंद कर दिया गया और आपको घंटो ट्रेफिक जाम से रोज गुजरना पड़े, मगर आपको मुस्कुराना है क्योंकि शेठ मुस्कुरा रहा है। शेठ को हैटट्रिक पूरी करनी है और आपको साथ देना है क्योंकि आप पर शेठ के राजनीतिक दल को हमेशा विजयी करने का ठप्पा जो लगा है। इस लिए यह विचार मत कीजिये कि यह  समस्याओं की हैट्रिक या शेठ की हैट्रिक ?

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

21 hours ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

5 days ago