Categories: National

58वें एनडीसी कोर्स के शिक्षकों और सदस्‍यों ने राष्‍ट्रपति से भेंट की।

58वें एनडीसी कोर्स के शिक्षकों और सदस्‍यों ने आज राष्‍ट्रपति भवन में राष्‍ट्रपति  रामनाथ कोविंद से भेंट की। इस अवसर पर राष्‍ट्रपति ने कहा कि आज वैश्विक वातावरण चुनौतीपूर्ण और गतिशील है। एक समय था जब राष्‍ट्र की प्रादेशिक अखंडता बनाये रखने के लिए सुरक्षा और प्रतिरक्षा एक दूसरे के पर्याय थे। आज वह स्थिति नहीं है। आज जब हम सुरक्षा की बात करते है तो उसमें आर्थिक और ऊर्जा सुरक्षा के साथ साइबर सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य, खाद्य, उभरती हुई प्रोद्योगि‍कियां और पर्यावरण जैसे सभी विषय सुरक्षा से संबद्ध हो गये हैं। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से दुनिया परस्‍पर जुड़ती जा रही है, उसमें हमारी राष्‍ट्रीय सीमा से परे राजनीतिक, सामाजिक और आर्थिक उतार-चढ़ाव का हमारी सुरक्षा पर पहले से अधिक असर पड़ता है।

राष्‍ट्रपति ने कहा कि सुरक्षा के क्षेत्र में विभिन्‍न विषयों को एक साथ रखकर समन्वित ढंग से काम करना एक बड़ी चुनौती है। भारत जैसी लोकतांत्रिक प्रणाली में इसके लिए सरकार की विभिन्‍न एजेंसियों और विभागों को और यहां तक कि निजी क्षेत्र को भी समन्‍वय के साथ काम करने की आवश्‍यकता है। इसका यह अर्थ है कि राजनीतिक कार्यकर्ताओं और लोक सेवकों को रक्षा सेनाओं की क्षमताओं और सोच को अवश्‍य समझना होगा। इसी तरह सैन्‍य अधिकारियों को भी संवैधानिक और प्रशासनिक फ्रेमवर्क के प्रति जागरूक होने की आवश्‍यकता है।

प्रधानमंत्री ने  अनंत कुमार के निधन पर शोक व्यक्त किया

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

3 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

2 months ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

2 months ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

2 months ago