Categories: LatestSocial

पुणे का नाम बदलकर जीजापुर करें- संभाजी ब्रिगेड

संभाजी ब्रिगेड के पुणे जिलाध्यक्ष संतोष शिंदे ने सोमवार को पुणे जिलाधिकारी नवल किशोर राम को निवेदन सौपकर पुणे का नाम जीजापुर करने की मांग की है। शिंदे ने कहा कि पुणे शहर को छत्रपति शिवाजी महाराज की माताजी जीजाउ ने बसाया है, इसलिए उनके नाम पर ही इस शहर का नामकरण किया जाना चाहिए।

संतोष शिंदे ने कहा कि शिवसेना की ओर से औरंगाबाद का नामकरण संभाजीनगर व उस्मानाबाद का नाम बदलकर धाराशिव कि ए जाने की मांग की गई है, इस मांग का संभाजीब्रिगेड समर्थन करती है। उन्होंने कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की माता जीजाउ ने सोने का हल चलाकर इस शहर को बसाया था और 1630 में बीजापुर के आदिलशाह ने इस शहर की लूट की थी।

इस डर से यहां कोई बसने को तैयार नहीं हो रहा था। लेकिन जीजाउ ने इस शहर को फिर से बसने में काफी मेहनत की थी। इसलिए इस शहर का नामकरण जीजा माता के नाम पर होना चाहिए। संतोष शिंदे ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस हमेशा शिवाजी महाराज के नाम पर ही शासन करने का दावा करते हैं, इसलिए उन्हें पुणे शहर का नामकरण जीजापुर करने में कोई अड़चन नहीं आनी चाहिए।

केन्द्रीय मंत्री अनंत कुमार का निधन,

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने दिखाई दरियादिली: टिटवाला के पारस बाल भवन के बच्चों को बांटी राहत व खाद्य सामग्री

टिटवाला: सामाजिक सरोकारों में हमेशा अग्रणी रहने वाली संस्था 'अग्रवाल समाज कल्याण' ने एक बार…

8 hours ago

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

14 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

2 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

3 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

3 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago