Categories: Latest

कल्याण ग्रामीण सीट पर स्थिति तनावपूर्ण, सांसद शिंदे के साथ दोनों दलो के प्रत्याशी मानपाडा पुलिस में तलब

जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही हैं उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थकों में टकराव की स्थिति पैदा हो रही है गुरुवार दोपहर को यहाँ के कल्याण ग्रामीण सीट पर शिवसेना उम्मीदवार रमेश म्हात्रे और मनसे प्रत्याशी राजू पाटिल के समर्थकों में तीन विभिन्न जगहों पर विवाद गहरा गया. मामला इतना गंभीर बन गया की दोनों दलों के प्रत्याशी रमेश म्हात्रे  और राजू पाटिल के साथ कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे को मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में आना पड़ा और लगभग 2 घंटे चली इन नेताओं की बैठक के बाद दोनों दलों के नेता गण आपस में सुलह हो जाने की गवाही देते हुए मानपाड़ा पुलिस थाने से बाहर निकले.

यहां यह जिक्र करना जरूरी है की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रत्याशी राजू पाटिल के नामों की घोषणा मनसे के पहले ही लिस्ट में हो गई थी जबकि शिवसेना प्रत्याशी रमेश म्हात्रे के नाम की घोषणा चुनावी आवेदन भरने के एक दिन पहले हुई.  नाम की घोषणा में हुई देरी के बावजूद शिवसेना प्रत्याशी रमेश म्हात्रे, मनसे प्रत्याशी राजू पाटिल को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में आ गए है और ऐसे में दोनों दलों में तनाव होना स्वभाविक है।

पहला मामला दावडी गांव का है जहां मनसे का चुनावी कार्यालय चला रहे दीपक भारद्वाज और शिवसेना विभाग प्रमुख गुरुनाथ लोते में पटाखा बजाने पर विवाद उत्पन्न हो गया. दोनों मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में पहुंच गये. फिर दोनों दलों के प्रत्याशी के साथ कल्याण से शिव सेना सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे भी मनपाडा पुलिस स्टेशन में आए. पुलिस ने भारद्वाज और लोते दोनों के विरोध में एन सी दर्ज की और चेतावनी देकर छोड़ दिया

.इसके साथ दोनों दलों में तनाव की घटना यहां के बडवली गांव और गांधीनगर में भी होने की सूचना है शायद इसीलिए मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने दोनों दलों के प्रत्याशियों और सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ लगभग आधे घंटे की बैठक की और कल्याण ग्रामीण में चुनाव के दौरान शांति बनाये रखने  की अपील की है

Youtube Link – 

कल्याण ग्रामीण में स्थिति तनावपूर्ण, सांसद शिदे के साथ शिवेसेना मनसे प्रत्याशी थाने में

 

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

23 hours ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

24 hours ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

2 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

3 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के शीर्ष पदाधिकारियों पर करोड़ों के गबन का आरोप, कल्याण में कांग्रेस नेताओं ने पुलिस में दी शिकायत

कल्याण शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट नवीन सिंह और अन्य पदाधिकारियों द्वारा महात्मा…

4 days ago

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

6 days ago