कल्याण ग्रामीण सीट पर स्थिति तनावपूर्ण, सांसद शिंदे के साथ दोनों दलो के प्रत्याशी मानपाडा पुलिस में तलब
जैसे-जैसे चुनाव की तारीख नजदीक आते जा रही हैं उम्मीदवारों के साथ उनके समर्थकों में टकराव की स्थिति पैदा हो रही है गुरुवार दोपहर को यहाँ के कल्याण ग्रामीण सीट पर शिवसेना उम्मीदवार रमेश म्हात्रे और मनसे प्रत्याशी राजू पाटिल के समर्थकों में तीन विभिन्न जगहों पर विवाद गहरा गया. मामला इतना गंभीर बन गया की दोनों दलों के प्रत्याशी रमेश म्हात्रे और राजू पाटिल के साथ कल्याण के सांसद श्रीकांत शिंदे को मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में आना पड़ा और लगभग 2 घंटे चली इन नेताओं की बैठक के बाद दोनों दलों के नेता गण आपस में सुलह हो जाने की गवाही देते हुए मानपाड़ा पुलिस थाने से बाहर निकले.
यहां यह जिक्र करना जरूरी है की महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के प्रत्याशी राजू पाटिल के नामों की घोषणा मनसे के पहले ही लिस्ट में हो गई थी जबकि शिवसेना प्रत्याशी रमेश म्हात्रे के नाम की घोषणा चुनावी आवेदन भरने के एक दिन पहले हुई. नाम की घोषणा में हुई देरी के बावजूद शिवसेना प्रत्याशी रमेश म्हात्रे, मनसे प्रत्याशी राजू पाटिल को कड़ी टक्कर देने की स्थिति में आ गए है और ऐसे में दोनों दलों में तनाव होना स्वभाविक है।
पहला मामला दावडी गांव का है जहां मनसे का चुनावी कार्यालय चला रहे दीपक भारद्वाज और शिवसेना विभाग प्रमुख गुरुनाथ लोते में पटाखा बजाने पर विवाद उत्पन्न हो गया. दोनों मानपाड़ा पुलिस स्टेशन में पहुंच गये. फिर दोनों दलों के प्रत्याशी के साथ कल्याण से शिव सेना सांसद डॉ श्रीकांत शिंदे भी मनपाडा पुलिस स्टेशन में आए. पुलिस ने भारद्वाज और लोते दोनों के विरोध में एन सी दर्ज की और चेतावनी देकर छोड़ दिया
.इसके साथ दोनों दलों में तनाव की घटना यहां के बडवली गांव और गांधीनगर में भी होने की सूचना है शायद इसीलिए मानपाड़ा पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक ने दोनों दलों के प्रत्याशियों और सांसद श्रीकांत शिंदे के साथ लगभग आधे घंटे की बैठक की और कल्याण ग्रामीण में चुनाव के दौरान शांति बनाये रखने की अपील की है
Youtube Link –
कल्याण ग्रामीण में स्थिति तनावपूर्ण, सांसद शिदे के साथ शिवेसेना मनसे प्रत्याशी थाने में

