FEATURED

राघवेंद्र सेवा मंच के कार्यालय मे पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी पं. विश्वनाथ तिवारी का हुआ सत्कार

प्रेम चौबे

वसई – राघवेंद्र सेवा मंच के कार्यालय मे हर शनिवार को होने वाले संगीतमय सुंदरकाँड मे जिला जौनपुर बदलापुर उ.प्र. से पधारे वरिष्ठ समाजसेवी भाजपा के पूर्व जिला महासचिव पं. विश्वनाथ तिवारी का भव्य स्वागत संस्था अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार मिश्रा , महामंत्री दिनानाथ दुबे उपाध्यक्ष रमाशंकर शुक्ल व समस्त पदाधिकारियों द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे वरिष्ठ पत्रकार प्रेम चौबे ,उद्यमी नागेंद्र यादव व दै. उत्तरशक्ति समाचार पत्र के पत्रकार आशुतोष विश्वनाथ तिवारी का भी भव्य स्वागत रामनामी व सुंदरकांड की प्रति से किया गया। इस अवसर पर राघवेंद्र सेवा मंच वसई तालुका महिला विभाग द्वारा महिला पदाधिकारियों की हुई नियुक्ति पर नियुक्ति पत्र भी सौंपा गया।

राघवेंद्र सेवा मंच के कार्यालय मे हर शनिवार सायंकाल 27 वर्षों से हो रहे अनवरत सुंदरकांड पाठ में लगातार श्री रामभक्तों की उपस्थिति बढ़ते जा रही है,राघव सरकार के चरित्र को मर्यादापुरुषोत्तम के रूप मे स्थापित करती श्री रामचरित मानस की एक – एक चौपाई को हर सनातनी श्रीराम मंत्र के रूप मे गाता और गुनगुनाता है।

यही प्रेरणा से राघवेंद्र सेवा मंच का उद्गम संस्थापक/अध्यक्ष सुरेंद्रकुमार मिश्रा के अथक प्रयासों का परिणाम है। सुप्रसिद्ध मानस गायक कृष्णा तिवारी के साथ राघवेंद्र सेवा मंच के समस्त पदाधिकारी जिनमे संस्था के महासचिव दीनानाथ दुबे उपाध्यक्ष पं. रमाशंकर शुक्ल ,संजय चौबे ,वीरेंद्र चौबे प्रमोद यादव राजेश मिश्रा जीतेन्द्र मिश्र, . अखिल मिश्रा,कमलेश मिश्र ,विनोद पाठक, नागेंद्र मिश्र ,अखिलेश मिश्र ,तपन उपाध्याय,सूरज मिश्र ,नीता त्रिवेदी ,सरोज तिवारी ,कविता दुबे सहित तमाम राम भक्त मौजूद रहे। राघवेंद्र सेवा मंच मे राम भक्तों की उपस्थित पर मंच प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा द्वारा आभार व्यक्त किया गया।

One thought on “राघवेंद्र सेवा मंच के कार्यालय मे पहुंचे वरिष्ठ समाजसेवी पं. विश्वनाथ तिवारी का हुआ सत्कार

  • Your point of view caught my eye and was very interesting. Thanks. I have a question for you.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *