Categories: FEATURED

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ की धार्मिक यात्रा, अंधेरी से दल हुआ रवाना

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। विश्व मानव कल्याण व पर्यावरण को हराभरा और सुरक्षित रखने के मकसद से सामाजिक संस्था ‘नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ’ अंधेरी ( पू.) के ओल्ड नगरदास रोड स्थित पानीपत मैदान, सरस्वती टॉवर के पास कार्यक्रम आयोजिकर 106 लोगों के साथ शिर्डी, शनि शिंगणापुर व त्र्यम्बकेश्वर की धार्मिक यात्रा पर रवाना हुआ।


शुक्रवार को रात लगभग 8: 30 बजे इस धार्मिक यात्रा की बसों को स्थानीय विधायिका श्रीमती ऋतुजा रमेश लटके व पूर्व नगरसेविका श्रीमती संध्या सुनील यादव ने नारियल फोड़कर रवाना किया।

इस संबंध में यात्रा के संयोजक व संस्था अध्यक्ष टीएन दुबे ने बताया कि यह यात्रा हम विगत 19 सलों से कर रहे हैं। संस्था की ओर से आयोजित इस धार्मिक यात्रा में विकलांग भाई/बहनों के अलावा बड़ी संख्या में अन्य लोग भी शामिल हैं।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में उद्योगपति राज त्रिवेदी, हाईवे मेडिकल सेंटर के डॉ. हेमंत दुगड़, समाजसेवक प्रमोद श्याचारण पाण्डेय, ब्राह्मण सेवा संघ, मुंबई के विपिन मिश्रा, विधायक पुत्र अमेय रमेश लटके ‘नवभारत’ के उपसंपादक अरुण गुप्ता, कामगार नेता विकास तिवारी, बच्ची सिंह, राकेश तिवारी, पत्रकार शीतला प्रसाद सरोज, आलोक दुबे, शंकर मिश्रा, सुरेश कथुरे, संतोष पांचाल, दीपक दुबे, प्रशांत चारी, राम ठाकुर, अशोक सिंह ‘मास्टर’, दुर्गा यादव, राम ठाकुर, आदि सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago