Categories: Social

महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस का हल्दी कुमकुम

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर
कांग्रेस वार्ड क्रमांक-79 ने अंधेरी ( पू.) के पंपहाउस स्थित ट्विन टॉवर परिसर में हल्दी कुमकुम का आयोजन किया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

अंधेरी में 5,000 करोड़ रुपये के श्रम अस्पताल को अडानी को देने की साजिश !: राजेश शर्मा

इस मौके पर मुख्य अतिथि कांग्रेस कमेटी महाराष्ट्र के महासचिव व पूर्व उपमहापौर राजेश शर्मा ने
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के चलचित्र पर माल्यार्पण कर कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने देश की आजादी के लिए अपने को बलिदान कर दिया।

व्यर्थ नहीं जाएगा बापू की शहादत,बापू के विचारों से नई पीढ़ी को कराएंगे अवगत–प्रदुम्न यादव*

उन्होंने ने कहा कि गांधी जी ने जो सत्य और अहिंसा के मार्ग हमें बताए हैं, उसी पर चलना ही उनके लिए हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जो समाज अपना इतिहास नहीं जानता वह पाताल में चला जाता है : ओमप्रकाश राजभर

कार्यक्रम आयोजक और कांग्रेस वार्ड-79 के अध्यक्ष ब्रिजराज ‘नन्हें’ यादव ने कहा कि आज का यह कर्यक्रम राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित है,जिसमें गांधी जी को सच्चे मन से श्रद्धांजलि देना है।

इसके आलाव महिलाओं के सम्मान में हल्दी कुमकुम का कार्यक्रम भी रखा गया है। मुझे खुशी है कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया है।

रेल यात्रियों की शिकायतों को दबाने के लिए ही सक्रिय है रेल मंत्रालय का टि्वटर हैंडल @RailwaySeva

गौरतलब है कि कार्यक्र में भाग लेने वाली प्रत्येक सुहागिन महिलाओं ने एक-दूसरे को टीका लगाकर मंगलमय कामना की। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से कांग्रेस कमेटी,उत्तर-पश्चिम जिला की उपाध्यक्ष आश्विन मोदले, जय गुप्ता, कमल राजपूत, प्रमिला जुले, मीना राय, हसीना पटेल, अनिता मौर्या, करुणा कमल देवेंद्र, अरुणा शिंदे, लाता शिंदे, मंदार दलवी, सुलोचना कासुरडे, जसवंती चौहान, गायत्री गुप्ता, धर्मा राजभर सहित बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago