Categories: Political

व्यर्थ नहीं जाएगा बापू की शहादत,बापू के विचारों से नई पीढ़ी को कराएंगे अवगत–प्रदुम्न यादव*

विष्णु नारायण चौबे 
खुसरूपुर।प्रखंड के मुस्तफापुर में सोमवार को कांग्रेस द्वारा महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शहादत दिवस के रूप में मनाई गई।

इस मौके पर कांग्रेस कमेटी खेल प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रदुम्न यादव ने कहा कि गांधी जी की शहादत को लोग आज तक नहीं भूले नहीं हैं। गांधी सभी धर्म व मजहब को एक समान देखते थे।

उन्होंने पहला आंदोलन नमक सत्याग्रह इसी बिहार की धरती से शुरू किया था। आज भले ही गांधी हमारे बीच नहीं हैं लेकिन आज भी उनका सत्य एवं अहिंसा का पाठ हमारे बीच मौजूद है। उन्होंने कहा कि आज हम सबों को सत्य व अहिंसा की राह पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

कांग्रेस पार्टी सदा उनके बताए रास्ते पर चलने को कृत्संकल्पित है। गांधीजी का सपना था कि गांवों में बसने वाले किसान व मजदूर पूरी तरह से मजबूत हों तब हमारा देश पूर्णरूपेण आजाद कहलाएगा।

कांग्रेस पार्टी बापू के विचारों से सूबे के युवाओं को अवगत कराएगी।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष रौशन कुमार यादव ने की।इस मौके पर भोनु मुखिया,दिनेश यादव,बिपीन कुमार अजित सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago