Categories: FEATURED

भगवान विश्वकर्मा का प्राकट्योत्सव मनाया गया

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। विश्वकर्मा समिति, मुंबई के तत्वाधान में भगवान विश्वकर्मा प्राकट्य दिवस माघ शुक्ल त्रयोदशी को सांताक्रुज के कालीना स्थित विश्वकर्मा समिति हॉल में धूमधाम से मनाया गया।

नैसर्गिक विकलांग सेवा संघ की धार्मिक यात्रा, अंधेरी से दल हुआ रवाना

समारोह के अतिथि संस्था के पूर्व चेयरमैन एड. टी. एस. विश्वकर्मा ने समाज के लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि सामाजिक संस्थाओं का मूल उद्देश्य समाज हित होना चाहिए। सामाजिक संस्थाओं को आर्थिक सहायता के रूप में दान देकर विकास कार्यों में सहभागिता की जा सकती है.

मगर दान स्वरूप दी गई निधि के बदले संस्था को अंगीकार कर लेना सही नहीं होगा।उन्होंने कहा कि आने वाली पीढ़ी को हर क्षेत्र में सक्षम बनाने के लिए हमें शिक्षा पर विशेष ध्यान देने की जरुरत है।

इस मौके पर विश्वकर्मा वंशज विषय पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। अखंड विश्वकर्मा ब्राह्मण महासभा के संस्थापक अध्यक्ष पं. संतोष आचार्य ने कहा कि विश्वकर्मा समाज में इंजीनियरिंग की विधा जन्म से ही भगवान विश्वकर्मा के आशीर्वाद से मिली है, जिसमें कर्म की प्रधानता है।

पांच प्रकार के शिल्पकर्मों लौहकार, काष्ठकार, ताम्रकार, मूर्तिकार व स्वर्णकार में निपुण ब्राह्मणों को पंचशिल्पी ब्राह्मण कहा जाता है। इन्हीं पांचाल ब्राह्मणों को संपूर्ण भारतवर्ष में विराट संदर्भ विश्वकर्मा वैदिक ब्राह्मण कहा जाता है।

कार्यक्रम में संस्था के पूर्व महामंत्री मोतीलाल विश्वकर्मा, मनपा के वरिष्ठ निरीक्षक अजय विश्वकर्मा, राधेश्याम विश्वकर्मा, लल्लूराम विश्वकर्मा, मेवालाल विश्वकर्मा आदि ने भी सामाजिक एकता पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ पत्रकार गंगाराम विश्वकर्मा ने किया।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago