Categories: Political

Mumbai : स्वामी प्रसाद मौर्या के विरोध मे सकल हिंदू समाज का विरोध प्रदर्शन

प्रेम चौबे

वसई – नालासोपारा पूर्व के ओसवाल नगरी रिक्शा स्टैंड पर गुरुवार शाम 5 बजे समाजवादी नेता स्वामी प्रसाद मौर्या के पुतले पर जूतों से प्रहार कर सकल समाज के हिंदू संगठन द्वारा विरोध प्रदर्शन किया गया।

इस अवसर पर एकत्रित हिंदू समाज के हर वर्गो ने विवादित बयान की कड़े शब्दों मे निंदा की गयी, अभी तो यह झांकी हैं,असली अंजाम बाकी हैं,बोलते हुए सपा नेता मौर्या के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की गयी।

बता दे कि सस्ती लोकप्रियता पाने के चक्कर में पूर्व उ.प्र. मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्या द्वारा श्री रामचरित मानस पर की गयी टिप्पणी जिसकी एक चौपाई “शुद्र गवाँर ,ढ़ोल पशु,नारी। सकल ताड़ना के अधिकारी।।” पर उनके विवादित बयान पर देश भर से अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आ रही हैं।

जिसका विरोध देशभर मे सनातनी लोग जगह-जगह कर रहे है। विरोध प्रदर्शन मे यह भी कहा गया कि पूर्व मुख्यमंत्री स्व. मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोली चलवाई तो बेटे अखिलेश यादव स्वामी प्रसाद मौर्या को राजनीतिक सरंक्षण देकर पवित्र धार्मिक ग्रंथ श्री रामचरित मानस पर अभद्र टिप्पणी करवाकर हिंदू भावनाओं को आहत कर रहे हैं।

इस विरोध प्रदर्शन मे भगवताचार्य पं. कौशल तिवारी, मानस रसिक पं. बालकृष्ण दास, व बालव्यास सरस उपाध्याय , राघवेंद्र सेवा मंच प्रमुख सुरेंद्र मिश्रा, दीनानाथ दूबे, ब्राह्मण सेना मनीष जोशी,राष्ट्र प्रथम से शिवकुमार पांडे ,जय मां विंध्यवासिनी सेवा संस्था व समिति प्रमुख पं. त्रिभुवन नाथ पांडे, राजेश तिवारी, एड. अरूण सिंह ,जनसेवा संस्था प्रमुख दिवाकर शुक्ल ‘राजू’ शुक्ला, हरिकेश तिवारी, भाजपा नेता मनोज पाटिल , कल्पनाथ सिंह ,हिंदू युवा वाहिनी प्रदीप मिश्रा, प्रयागराज फाऊंडेशन बृजेश मिश्रा,समाजसेवक सत्यप्रकाश सिंह, धनंजय त्रिवेदी,संदीप उपाध्याय, उपेंद्र सिंह ‘डिंकू’ संदीप सिंह ‘सिंपल’ श्री रामसेना सत्येंद्र पांडे,ब्राह्मण विकास मंच सचिन दूबे, मालिक मिश्रा , पं.महेंद्र शर्मा सहित सकल हिंदू समाज के तमाम नेताओं ने तीव्र विरोध कर स्वामीप्रसाद मौर्या के खिलाफ आक्रोश जताया कार्यक्रम का संचालन प्रख्यात समाजसेवी विनोद तिवारी द्वारा किया गया।

rajesh

Recent Posts

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

2 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

2 weeks ago

कल्याण स्टेशन पर सुरक्षा की बड़ी चूक: प्याऊ से ‘कंप्रेसर’ चोरी, सवालों के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त जंक्शनों में शुमार कल्याण स्टेशन पर एक ऐसी घटना…

4 weeks ago

कल्याण रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा में सेंध: प्याऊ से कंप्रेसर चोरी, यात्रियों को बूंद-बूंद पानी के लिए मोहताज करने की साजिश

कल्याण: मध्य रेलवे के सबसे व्यस्त और महत्वपूर्ण स्टेशनों में से एक, कल्याण स्टेशन पर…

1 month ago

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 months ago