Categories: FEATURED

अंधेरी में निकली रामरथ शोभा यात्रा, बड़ी संख्या में लोगों ने लिया भाग

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। विश्वहिंदू परिषद सहार जिला व बजरंग दल की ओर से अंधेरी में रामरथ शोभायात्रा निकाली गयी,जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया।

विगत दिनों अंधेरी (पूर्व) के शेर-ए-पंजाब, हनुमान मंदिर से शुरू हुई यह धार्मिक यात्रा पंपहाउस, नगरदास रोड, सिद्धी विनायक मंदिर, वेस्टर्न एक्स्प्रेस हाईवे, प्रकाश वाड़ी, चकाला तुलजा भवानी मंदिर, चरत सिंह कालोनी, अंधेरी-घाटकोपर लिंक रोड, चकाला सिगरेट फैक्टरी, तरुण भारत सोसायटी, जेबीनगर, बगड़का कॉलेज, कदमवाड़ी (अंधेरी-कुर्ला रोड ), कृष्णानगर, मरोल नाका, सागबाग, मरोल मिलिट्री रोड, मरोल मरोशी रोड से होते हुए आरे कालोनी स्थित राम मंदिर परिसर पहुँची, जहां भक्तों ने पूजा-अर्चना की।

इस बाबत कार्यक्रम आयोजक व बजरंगदल, सहार जिला के संयोजक गौतम कानजी रावरिया ने बताया कि यह रामरथ शोभायात्रा हम भगवान श्रीराम जी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में विगत कई वर्षों से निकाल रहे हैं। इस शोभायात्रा का मकसद है हिंदू धर्म के प्रति लोगों को जागरूक करना।

इस शोभा यात्रा में विश्वहिंदू परिषद के केंद्रीय सहमंत्री शंकर गायकर,विभाग मंत्री प्रकाश वाड, विश्वहिंदू परिषद सहार जिलाध्यक्ष बाबूभाई वान, देवेंद्र शर्मा, शुभम दुबे, स्वामी बक्कानी सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

rajesh

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

2 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago