शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था ‘पूर्वांचल विकास परिवार’ की ओर से गोरेगांव ( पूर्व ) के गोकुल धाम, इंदिरानगर स्थित रामलीला मैदान में उत्तर भारतीय स्नेह सम्मेलन का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व महापौर और स्थानीय विधायक सुनिल प्रभु ने ‘पूर्वांचल विकास परिवार’ की ओर से किए जा रहे सामाजिक कार्यों की सराहना कर कहा कि यह संस्था समाज कार्य करने के मामले में अग्रणी है,जिसकी नोटिश सब लोग ले रहे हैं।
उन्होंने कार्यक्रम में शामिल लोगों की ओर इशारा कर कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग हर राजनैतिक दल के लोग शामिल लिए हुए हैं,जो अपने आप में कार्यक्रम की सफलता का प्रमाण है। ‘पूर्वांचल विकास परिवार’ हर समाज को लेकर कर आगे बढ़े और विकास करे। ऐसी मैं अपनी शुभकामनाएं देता हूं।
‘पूर्वांचल विकास परिवार’ के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. दृगेश यादव ने कहा कि आज के कार्यक्रम का उद्देश्य है पूर्वांचल के माटी के लोगों को इकट्ठा कर आपसी सौहार्द बढ़ाना। एक-दूसरे का सहयोग करना। कार्यक्रम का मकसद राजनीति करना नहीं है।
कार्यक्रम में लोगों के मनोरंजन के लिए लोकगीत (बिरहा) का आयोजन किया गया था, जिसके गायक कलाकार थे चंद्रजीत यादव और सुषमा पटेल।
उल्लेखनीय है कि कार्यक्रम में शामिल सभी अतिथियों का संस्था की ओर से सत्कार किया गया। ‘पूर्वांचल विकास परिवार’ के बृजेश यादव ने कार्यक्रम के अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में शिवसेना ( उद्धव गुट ) के उप नेता अमोल कीर्तिकर, पूर्व उपमहापौर सुहाष वाडकर, पूर्व नगरसेवक कमलेश यादव, पूर्व नगरसेवक स्वप्निल टेंबवलकर, अभिनेत्री संगीता तिवारी, मनीषा रनावत, प्रशांत त्रिपाठी, एड. किलाचंद यादव, गोविंद यादव, ईश्वरदेव यादव सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…