301 लोगों ने लिया लाभ।
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। पीएस फाउंडेशन ने जरूरतमंद रिक्शा, टैक्सी चालकों के सहायतार्थ मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया,जिसका 301 लोगों ने लाभ लिया।
रविवार को सामाजिक संगठन पीएस फाउंडेशन की ओर से अंधेरी (पूर्व ) के जेबीनगर स्थित गोयंका हाल में रिक्शा व टैक्सी चालकों के सहायतार्थ मुफ्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिससे 301 लोगों ने लाभ लिया।
इस बाबत कार्यक्रम आयोजक व पीएस फाउंडेशन महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष स्वीकृति प्रदीप शर्मा ने बताया कि मेडिकल कैंप में ब्लड, डायबिटीज, ईसीजी, हृदय संबंधी विकार, आंख,नाक, कान, गला, दांत, अस्थमा आदि मौसम जनित बीमारियों से संबंधित बड़ी संख्या में लोगों भाग लिया, जिनमें से 301 लोगों का चेकअप कर उनका मार्गदर्शन किया गया।
शिविर में 2 ऐसे भी पेशेंट मिले,जिन्हें एंजियोप्लास्टी करने की सलाह दी गयी। इसके अलावा 3 किडनी स्टोन के मरीज पाए गए,जिनका संस्था ऑपरेशन कराएगी।
इस मौके पर संस्था की ओर से फ्री में दवा भी वितरित की गई। शिविर में ताराचंद बापा हॉस्पिटल एण्ड रिसर्च सेंटर सायन तथा वेदांता सेंट्रल हॉस्पिटल घाटकोपर के डॉक्टरों की टीम ने अपनी सेवाएं दीं।
कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…
कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…
टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…
कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…
कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…
कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…