Categories: FEATURED

जिसके पास प्रेम धन है, वह निर्धन नहीं हो सकता, अंधेरी में श्रीमद्भागवत कथा

शीतला प्रसाद सरोज 
मुंबई। कथाकार राम बिहारी दास महाराज ने कहा कि जैसे रुई के घर को एक जलती हई माचिस की तीली जलाकर राख कर देती है, उसी प्रकार भागवतकथा इंसान के पापों को जला कर राख कर देती है। भागवतकथा सुनने से इंसान के सभी दुःख दूर हो जाते हैं।

धार्मिक संस्था ‘देवी संतोषी माता रहिवासी सेवा मंडल’ की ओर से अंधेरी पूर्व के आंबेवाड़ी स्थित श्री संतोषी माता मंदिर परिसर में आयोजित संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा में राम बिहारी दास महाराज ने संगीतमय भागवत कथा-पाठ की। कथा वाचक ने भगवान श्रीकृष्ण और उनके मित्र सुदामा की मित्रता का सविस्तार वर्णन किया।

कथाकार राम बिहारी दास महाराज ने बताया कि द्वारपाल ने द्वारिकाधीश से जाकर कहा, प्रभु द्वार पर एक गरीब ब्राह्मण आया है और आपसे मिलना चाहता है। वह अपना नाम सुदामा बता रहा है। यह सुनते ही द्वारिकाधीश नंगे पांव मित्र की अगवानी करने राजमहल के द्वार पर पहुंच गए। यह सब देख वहां लोग यह समझ ही नहीं पाए कि आखिर सुदामा में ऐसा क्या है जो भगवान दौड़े-दौड़े खुद चले आए।

बचपन के मित्र को गले लगाकर भगवान श्रीकृष्ण उन्हें राजमहल के अंदर ले गए। अपने सिंहासन पर बैठाकर स्वयं अपने हाथों से उनके पांव पखारे।सुदामा से भगवान ने मित्रता का धर्म निभाया और दुनिया को यह संदेश दिया कि जिसके पास प्रेम धन है, वह निर्धन नहीं हो सकता। राजा हो या रंक मित्रता में सभी समान है। इसमें कोई भेदभाव नहीं होता।

कथावाचक ने सुदामा चरित्र के अलावा राजा परीक्षित के मोक्ष, राजा नृग का उद्धार व कई अन्य भावपूर्ण कथाओं का भी वर्णन किया।

इस अवसर पर भरत जोशी, भानुमती जोशी, मंजू शुक्ला, रमेश शुक्ला, राजेश राजू शेलार, प्यारी यादव, राजू रावल, महेश मयूर शेलार, हरीश भानुशाली, समाजसेवी गणेश अग्रवाल, अरविंद जोशी, दिनेश प्रताप सिंह, द्वारिका प्रसाद मिश्रा, नरेंद्र प्रसाद उपध्याय, अमिता उपध्याय, हस्तीमल सुधास, कंकू बहन, महादेव पटेल, भगवती सुथार, रतन भाई मकवाना, बलवंत मकवाना सहित बड़ी संख्या में कथा प्रेमी उपस्थित थे।

rajesh

Recent Posts

अभाविप कल्याण जिला द्वारा ‘पूर्णकालिक कार्यकर्ताओं’ का गौरव व शुभकामना समारोह; २१ जुलाई को भव्य आयोजन

कल्याण: 'ज्ञान, शील, एकता' के मूल मंत्र के साथ पिछले ७८ से अधिक वर्षों से…

2 hours ago

कल्याण सामूहिक बलात्कार कांड: पीड़िता की जाति पर सस्पेंस जारी; स्थानीय हिंदू संगठनों ने जताया ‘लव जिहाद’ का शक, इलाके में हड़कंप

कल्याण: महाराष्ट्र के कल्याण में एक प्रतिष्ठित कंपनी में उच्च पद पर कार्यरत युवती से…

1 day ago

अग्रवाल समाज कल्याण (पंजी.) द्वारा टिटवाला के ‘पारस बाल भवन’ में खाद्य सामग्री एवं नाश्ता वितरण कार्यक्रम का आयोजन

टिटवाला (ठाणे): "सेवा ही हमारा धर्म है" के मूल मंत्र को चरितार्थ करते हुए अग्रवाल…

2 days ago

राम मंदिर दान मामले में कथित गड़बड़ी पर RSS ने जताया दुख, जांच एजेंसियों और ट्रस्ट को लेकर कही ये बड़ी बात

कर्नाटक के बेलगावी में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रांत प्रचारक बैठक रविवार…

2 days ago

कल्याण: रेलवे स्टेशन से महालक्ष्मी होटल तक सरेआम चलने वाले गंदे धंधे पर पुलिस का कड़ा प्रहार; सालों पुराने कलंक से मिली मुक्ति

कल्याण रेलवे स्टेशन परिसर और उसके आस-पास के क्षेत्रों में वर्षों से सरेआम चल रहे…

3 days ago

कडोमपा की लापरवाही: कल्याण का मुख्य श्मशान घाट बना कचरे का ढेर, जनता में आक्रोश

कल्याण (पश्चिम): कल्याण डोंबिवली महानगरपालिका (कडोमपा) के अंतर्गत आने वाले कल्याण पश्चिम, मुरबाड रोड (रोशन…

4 days ago