कल्याण मंडल रेलवे अस्पताल में डाक्टरों के लगातार स्थानांतरण से अस्पताल में आने वाले मरीजों को लगातार परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यह भी पढे – कल्याण मंडल रेलवे अस्पताल में सुबह के सिफ्ट में डाक्टर नही, मरीज बेहाल
इधर पिछले कुछ दिनों से अस्पताल प्रशासन ने सुबह के सिफ्ट के डाक्टरों दोपहर और रात के सिफ्ट में स्थानांतरण कर दिया गया है।
यह भी पढे – मुबंई मंडल रेल्वे अस्पताल मे नही सुलझा डॉक्टरो के स्थांतरण का मामला, रेल कर्मियों मे रोष
इससे दूर दराज से अस्पताल में आने वाले मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
यह भी पढे – कल्याण मंडल रेलवे चिकित्सालय से तज्ञ डॉक्टरो का तबादला, अस्पताल बंद करने की साजिश।
इसी परेशानी का संज्ञान लेते हुए “मुंबई आसपास” ने कल्याण मंडल रेलवे अस्पताल की स्थितियों का विस्तार से और लगातार खबरे चलाई।
“मुंबई आसपास” की तरफ से अपने ट्वीटर हैंडल पर केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्विनी वैष्णवजी, रेलवे मंत्रालय, सेंट्रल रेलवे, डीआरएम सेंट्रल रेलवे, जीएम सेंट्रल रेलवे, के साथ केंद्रीय रेल मंत्रालय के मदद के लिए बने @Railwayseva ट्वीटर हैंडल को भी टैग किया था।
इसके सकारात्मक परिणाम है। @Railwayseva ने इस समस्या पर संज्ञान लेते हुए जीएम सेंट्रल रेलवे और डीआरएम सेंट्रल रेलवे को समस्या का हल करने का निर्देश जारी किया है।
केंद्रीय रेलवे मंत्रालय के इस हस्तक्षेप से कल्याण और आसपास के इस अस्पताल में आने वाले मरीजों हजारों मरीजों के मन में आशा की नई किरण जगी है।
इस समस्या को शुरुवात से उठाने वाले भारतीय रेलवे मजदूर संघ के अध्यक्ष विवेक सिसोदिया ने रेल मंत्रालय के इस पहल का स्वागत किया है। और रेल मंत्रालय के देख रेख में यह समस्या जल्द सुलझ जाने की आशा व्यक्त की है।
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…