Categories: FEATUREDLatest

बेटियों की सुरक्षा व उनका सम्मान मेरी प्राथमिकता: सुमिता सुमन

देवेंद्र फडणवीस दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संगठन अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष सुमिता सुमन सिंह ने कहा कि बेटियों को जब तक सुरक्षा व सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक नारी को समाज में बराबरी का दर्जा नहीं हासिल हो सकता।बेटियों को सुरक्षा व सम्मान दिलाना मेरी प्राथमिकता है।
भाजपा उत्तर भारती महिला मोर्चा, मुंबई की ओर से दादर ( पू.) स्थित स्वामी नारायण मंदिर के पास ‘नारी शक्ति व उसका सम्मान’ विषय पर परिचर्चा का आयोजन किया गया।
इस मौके पर कार्यक्रम की मुख्य अतिथि सुमिता सुमन सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मेरे सामाजिक कार्यों को देखते हुए मुझे भाजपा उत्तर भारतीय महिला मोर्चा, मुंबई के अध्यक्ष पद की जवाबदारी दी है। यह जिम्मेदारी मैं इस लिए ली है कि महिलओं को खासकर बेटियों को सुरक्षा व सम्मान मिले। इसके साथ ही साथ राज्य के होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी को सफलता दिलाऊं।
उन्होंने कहा कि मुझे जहां लगता है कि पार्टी यहां कुछ कमजोर है, वहां अपनी टीम के साथ दौरा कर बड़ी संख्या में महिलाओं को पार्टी से जोड़कर उसका जनाधार बढ़ाने का कार्य कर रही हूं। इसके आलावा अपने स्कूल, बैंक प्रताप को.ऑ. की सभी शाखाओं तथा संगठन अखंड राजपूताना सेवा संघ व क्षत्रिय गौरव सेवा संस्था के माध्यम से महिलाओं को सशक्त बनाते हुए पार्टी का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रख रही हूं। मेरे इस मुहिम में पार्टी की सुषमा सिंह प्रेमशंकर, संगीता सिंह, ऊषा सिंह, मंजू गुप्ता, उमा गुप्ता, चंद्रिका पाण्डेय, अनारकली निषाद, ऊषा द्विवेदी, मंजू सिंह, गायत्री पाटिल, छाया, प्रतिमा, विभा व अनिता वर्मा आदि बहनें सराहनीय योगदान दे रही हैं।
उन्होंने केंद्र व राज्य की भाजपानित सरकार की सराहना कर कहा कि जिस प्रकार लोकसभा चुनाव में भाजपा को सफलता मिली, उसी प्रकार महाराष्ट्र में होने वाले राज्य विधानसभा के चुनाव में भी पार्टी सफलता का परचम लहराएगी और देवेंद्र फडणवीस दोबारा मुख्यमंत्री बनेंगे।
सुमिता सुमन से जब यह पूछा गया कि क्या आप भी राज्य विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए उच्छुक हैं ?, इस मुद्दे पर उन्होंने कहा कि यह पार्टी नेतृत्व के ऊपर निर्भर करता है कि मुझे चुनाव लड़ना है या नहीं। अगर पार्टी ने मुझ पर विश्वास जताया तो मैं उसके विश्वास का सम्मान करते हुए खरी उतरूंगी।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago