नेताओं ने हमें आपस में बांट दिया: डॉ. भारती

राजभर-पासी समाज का सांताक्रुज में हुआ कार्यक्रम
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। सामाजिक संस्था अखिल भारतीय पासी विकास मंडल, मुंबई के समन्वय समिति के संयोजक डॉ. रमाशंकर भारती ने कहा कि राजभर-पासी और खटीक समाज के लोग एक ही परिवार सदस्य हैं। नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए इस समाज को आपस में बांट दिया है। लेकिन अब समय आ गया है इस समाज को एक होने का। हम जब तक एक नहीं होंगे, तब तक अपने समाज का विकास नहीं होगा।

राजभर-पासी समाज की ओर से सांताक्रुज (प.)स्थित अरिस्टो सफायर परिसर में ‘राजभर-पासी समाज और उसका उत्थान’ नामक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोगों ने राजभर-पासी समाज का सर्वांगीण विकास कैसे हो, इस मुद्दे पर सुझाव देकर चर्चा की।
इस मौके पर डॉ. रमाशंकर भारती ने कहा कि राजभर -पासी और खटीक एक ही कुनबे के सदस्य हैं, जिन्हें नेताओं ने अपने स्वार्थ के लिए आपस में बांट दिया है और उसका फायदा ले रहे हैं। लेकिन अब समय की मांग है कि हम आपस में रोटी-बेटी की रिश्ता कायम करें, जिसमें हमारी भलाई और समाज का विकास है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता वीडियो कान के वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अखिल भारती पासी विकास मंडल,मुंबई के चेयरमैन सीपी सरोज ने की।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री उ. प्र. अरविंद राजभर, पूर्व सांसद तूफानी सरोज, सुरेश राम पासी, राजभर समाज के राष्ट्रीय संयोजक उमाशंकर राजभर, राजेश राजभर, पप्पू सरोज, बाला राय, सुभाष राय सहित बड़ी संख्या में राजभर-पासी समाज के लोग उपस्थित थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

अग्रवाल समाज कल्याण ने अंबरनाथ के बाल छात्रावास में चलाया सेवा कार्यक्रम

अब आदिवासी इलाकों में बांटी जाएगी शैक्षणिक सामग्री ​अंबरनाथ: "मानव सेवा ही माधव सेवा है"…

4 days ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा ‘अधिक मास’ के पावन अवसर पर सेवा कार्य, सदस्यों से सहयोग की अपील

"मानव सेवा ही माधव सेवा है" और "सेवा ही धर्म है" के मूल मंत्र को…

1 week ago

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण ने ‘वेरु मंद प्रतिष्ठान’ में बांटी जरूरत की सामग्री, स्वास्थ्य जांच भी की

बदलापुर: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा सामाजिक सरोकार और मानवता की मिसाल पेश करते हुए बदलापुर…

1 week ago

डोंबिवली: मनसे का नाम लेकर व्यापारी से 32 लाख की रंगदारी, घर में घुसकर मारपीट और महिला से बदसलूकी

डोंबिवली: महाराष्ट्र के डोंबिवली में एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां महाराष्ट्र…

4 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण की अनूठी पहल: 30 मई को वृद्धाश्रम के बुजुर्गों और गौशाला की गौमाताओं को दी जाएगी बड़ी सहायता

अंबरनाथ/बदलापुर। नर सेवा ही नारायण सेवा है और जीव दया ही सबसे बड़ा धर्म है।…

4 weeks ago