Categories: FEATUREDSocial

‘मनहर ठहाका पुरस्कार’ 2019, हास्य सम्राट डॉ. सुरेंद्र यादवेंद्र को

प्रेम चौबे

महानगर की साहित्यिक,सामाजिक एवं सास्कृतिक संस्था ‘साहित्य संगम’ द्वारा प्रति वर्ष दिया जाने वाला राष्ट्रीय स्तर का ‘मनहर ठहाका पुरस्कार’ इस वर्ष सुप्रसिद्ध हास्य व व्यंग्य कवि हास्य सम्राट डॉ.सुरेंद्र यादवेंद्र को प्रदान किया जाएगा ।यह घोषणा संस्था के अध्यक्ष श्री रामस्वरूप गाडिया ने की ।संस्था के कार्याध्यक्ष श्री जेपी खेमका ने बताया कि इस पुरस्कार के तहत इक्यावन हजार रुपए नकद,भव्य स्मृति चिन्ह, प्रदान किया जाएगा। संस्था मंत्री संतोष केजरीवाल ने बताया कि यह पुरस्कार हर वर्ष हास्य सम्राट रामरिख मनहर की स्मृति मे दिया जाता है ।कार्यक्रम की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध समाजसेवी एवं उद्योगपति श्री विजय लोहिया करेंगे।श्री राजेन्द्र तुलस्यान इस समारोह के स्वागताध्यक्ष होंगे।कवि सम्मेलन के संयोजक द्वय चित्रसेन सिंह एवं गौरीशंकर चौधरी ने बताया कि ये पुरस्कार रविवार 22 सितंबर 2019 को ब्रिजवासी पैलेस हाल ,सोनावाला रोड, गोरेगांव पूर्व मुम्बई में शाम पांच बजे से हास्य कवि सुरेश मिश्र के संचालन में आयोजित ‘ठहाका’ कवि सम्मेलन में प्रदान किया जाएगा । इस अवसर पर तीन समाजसेवियों को समाजरत्न सम्मान से विभूषित किया जाएगा ।

हास्य सम्राट डॉ. सुरेंद्र यादवेंद्र की अब तक कई पुस्तकें प्रकाशित हो चुकीं हैं ।उन्हें अखिल भारतीय टेपा सम्मान उज्जैन, महामूर्ख सम्मान जयपुर, अट्ठाहास सम्मान गाजियाबाद, जैसेअनेक राष्ट्रीय पुरस्कार मिल चुके हैं ।डॉ. यादवेंद्र एनडीटीवी पर अर्ज किया है,सब टीवी पर वाह वाह क्या बात है,दंगल चैनल पर बहुत खूब,जी इस्माइल पर क्योंकि ये है हास्य कवि मुकाबला, ईटीवी राजस्थान पर, जी न्यूज पर कवि युद्ध,आज तक पर केवीसी जैसे कार्यक्रमों में काव्यपाठ कर चुके हैं।फिल्म-‘पापा तुम कहाँ हो’ में अभिनय का लोहा भी मनवा चुके हैं।दुबई,मस्कट,और शारजहां जैसी विदेशी धरती पर भी हिंदी का पताका लहरा चुके हैं।लगभग तीन दशकों से हास्य कवि सम्मेलनों के सिरमौर रहे डॉ. सुरेंद्र यादवेंद्र प्राकृतिक चिकित्सा के डॉक्टर हैं ।
अब तक ठहाका पुरस्कार हास्य सम्राट सुरेंद्र शर्मा, पद्मश्री अशोक चक्रधर, सत्यनारायण सत्तन, हरिओम पवार, शैल चतुर्वेदी, शैलष लोढा, पद्मश्री सुनील जोगी,प्रदीप चौबे,अरुण जेमिनी, रवीन्द्र जैन,गीतकार संतोषानंद जैसी अनेक विभूतियों को दिया जा चुका है ।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago