Categories: FEATURED

बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल को बंद होने नहीं दिया जाएगा: मंगल प्रभात लोढ़ा

लाइट व पानी का कनेक्शन कटने से 3 सप्ताह स्कूल था बंद
शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। भाजपा, मुंबई अध्यक्ष मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि बॉम्बे कैंब्रिज इण्टरनेशनल स्कूल बंद नहीं होगा। फिलहाल स्कूल चालू हो गया है। पालक बच्चों को पढ़ने के लिए स्कूल भेंजे।
गुरुवार को भाजपा, अंधेरी का प्रतिनिधिमंडल अंधेरी ( पू.) के जेबीनगर स्थित बॉम्बे कैंब्रिज इण्टरनेशनल स्कूल का दौरा कर स्कूल परिसर में जमा हुए बच्चों के पलकों से मुलाकात की। इस दौरान मंगल प्रभात लोढ़ा ने कहा कि बॉम्बे कैंब्रिज इण्टरनेशनल स्कूल को किसी भी सूरत में बंद होने नहीं दिया जाएगा। स्कूल का कटा लाइट और पानी का कनेक्शन बहाल कर दिया गया है। पालक अपने बच्चों को पढ़ने के लिए नियमित स्कूल भेजें।
गौरतलब है कि 4 जुलाई को अग्निशमन विभाग की शर्तों का अनुपालन न करने के कारण बॉम्बे कैंब्रिज इण्टरनेशनल स्कूल का मनपा ने लाइट और पानी का कनेक्शन काट दिया था, जिसकी वजह से स्कूल लगभग 3 सप्ताह तक बंद था। इसके खिलाफ शिवसेना, अंधेरी की ओर स्कूल के गेट के सामने धरना भी दिया गया था।
बॉम्बे कैंब्रिज स्कूल पिछले 26 वर्षों से चल रहा है, जिसमें लगभग 2500 बच्चे पढ़ते हैं।
प्रतिनिधिमंडल में स्थानीय विधायक पराग अलवाणी, राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त अमरजीत मिश्रा, मनपा के/पूर्व प्रभाग समिति के अध्यक्ष सुनील यादव, नागरसेवक अभिजीत सामंत, संतोष केलकर, राकेश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

2 weeks ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago