24 वर्षीय डॉ. पायल तडवी मुंबई के प्रसिद्ध नायर अस्पताल में द्वितीय वर्ष प्रसूती व महिला रोग विभाग की पदव्युत्तर छात्रा थी.कुछ दिनों से पायल पर उसी के विभाग के तीन वरिष्ठ डॉक्टर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे. यह अत्याचार सहन न हो पाने से पायल ने फांसी लगाकर आत्महत्या किया, जो कि बहुत दुःखदायक है. इस विषय को संज्ञान में लेते हुए स्थानिक पुलिस प्रशासन द्वारा तीनों आरोपियों पर (हेमा आहुजा, भक्ती माहेरे आणि अंकिता खान्डेलवाल) आपराधिक मामला दर्ज हो चुका है.
इस घटना पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् के मुंबई महानगर मंत्री अमेय महाडिक ने दुख व्यक्त करते हुए मांग की है कि,”इस मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और आरोपियों पर कठोर से कठोर कार्यवाही होनी चाहिए जिससे पायल को न्याय मिल सके. एक होशियार और पढ़ाकू डॉक्टर की आत्महत्या से सिर्फ उसके परिवार ही नहीं बल्कि समाज को भी दुख होता है. विद्यार्थी परिषद इस दुख की घड़ी में पायल के परिवार के साथ खड़ी है और हम डॉ. पायल को भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित करते हैं.”
आज विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधि मंडल ने नायर अस्पताल के डीन से आत्महत्या के गंभीर मामले पर चर्चा की और इस घटना से संबंधित दोषियों पर कार्यवाही करने की मांग करते हुए ज्ञापन दिया. साथ ही विद्यार्थी परिषद ने पायल के विभाग प्रमुख (HOD) को सस्पेंड करने की मांग भी की. विद्यार्थी परिषद के प्रतिनिधि मंडल ने इस विषय पर मुंबई पुलिस के डीसीपी दत्ता नलावडे को ज्ञापन देते हुए घटना की निष्पक्ष जांच करने की मांग की.
कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…
डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…
डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…
कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…
कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…
कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…