Categories: Social

प्रमोद बीपी सरोज ने गरीब परिवार के बच्चों को लिया गोद, किया आर्थिक सहयोग

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। मछलीशहर के लोकप्रिय सांसद श्री बीपी सरोज को जब इस बात की जानकारी हुई कि वाराणसी के पिण्डरा विधानसभा स्थित ग्रामसभा समोगरा निवासी सूर्यबली राजभर के दो बेटों की कम उम्र में निधन हो चुका है। बड़े बेटे के तीन बच्चे हैं। घर की आर्थिक दशा खराब हो चुकी है।

ऐसी दशा में सांसद बीपी सरोज के पुत्र प्रमोद सरोज मुंबई से वाराणसी एयरपोर्ट पहुँचे, जहां से वह सीधे सूर्यबली राजभर के ग्राम सभा समोगरा स्थित आवास पर गए। वहां उन्होंने गरीब परिवार की यथोचित आर्थिक मदद किया और कहा कि आप लोगों का घर रोड पर है, जहां से स्कूल नजदीक है।

इस धनराशि से बच्चों को कॉपी-किताब और पेन आदि पठनीय सामग्री खरीद लेना। उन्होंने आश्वासन दिया कि आज से इन तीनो बच्चों की पढ़ाई-लिखाई तथा उन पर होने वाले जो जरुरी खर्च आएंगे उसे वहन करने की जवाबदारी मेरी होगी।

प्रमोद सरोज की यह बात सुनते ही गरीब परिवार के मुखिया की आंखे डबडबा गईं और वह बोले आप हमारे लिए ईश्वर हैं,जो विपत्ति की इस घड़ी में हमारा सहयोग कर रहे हैं। प्रमोद बीपी सरोज की इस जनसेवा की सर्वत्र सराहना हो रही है।

rajesh

Recent Posts

कल्याण: सेवानिवृत्त DCP के खिलाफ मामला दर्ज, महिला पर गाड़ी चढ़ाने और प्रताड़ना का आरोप

कल्याण (पश्चिम): वल्लभ टावर सोसाइटी में रहने वाले एक सेवानिवृत्त पुलिस उपायुक्त (DCP), बी. एल.…

1 week ago

शास्त्री नगर अस्पताल में अग्रवाल समाज, कल्याण ने शुरू किया शीतल जल प्याऊ, मरीजों को मिलेगी राहत

डोंबिवली: भीषण गर्मी के दस्तक देते ही समाज सेवा के क्षेत्र में अग्रणी संस्था 'अग्रवाल…

2 weeks ago

डोंबिवली:अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा शास्त्रीनगर अस्पताल में दो शीतल पेयजल प्याऊ का होगा शुभारंभ

डोंबिवली: भीषण गर्मी की शुरुआत के साथ ही आम जनता को राहत देने के लिए…

3 weeks ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा भव्य ‘होली स्नेह सम्मेलन’ का आयोजन, हास्य कवि सम्मेलन ने बांधा समां

कल्याण: अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली के पावन…

1 month ago

कल्याण में टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन का होली स्नेह मिलन हर्षोल्लास के साथ संपन्न

कल्याण : टिकट चेकिंग स्टाफ वेलफेयर एसोसिएशन कल्याण द्वारा आयोजित होली स्नेह मिलन 2026 का…

1 month ago

कल्याण में जुटेगा कवियों का महाकुंभ: रविवार को अग्रवाल समाज मनाएगा ‘भव्य हास्य कवि सम्मेलन’ और होली मिलन समारोह

कल्याण: रंगों के पावन पर्व होली और साहित्य के अनूठे संगम का गवाह बनने के…

1 month ago