FEATURED

महाराष्ट्र में सियासी भूचाल, अजित पवार समेत कुछ NCP विधायक शिवसेना-बीजेपी सरकार में शामिल

मुंबई, दि. 2
महाराष्ट्र की राजनीति में आज (रविवार) सियासी भूचाल आ गया। राज्य के विपक्षी नेता अजित पवार के साथ एनसीपी के तीस विधायकों ने शिवसेना-बीजेपी गठबंधन को समर्थन देकर सरकार में शामिल होने का फैसला किया है।
अजित पवार ने उप मुख्यमंत्री पद की शपथ ली. एनसीपी के वरिष्ठ नेता छगन भुजबल, दिलीप वलसे पाटिल के साथ हसन मुश्रीफ, धनंजय मुंडे, धर्मराव अत्राम, अदिति तटकरे, संजय बनसोडे, अनिल पाटिल ने मंत्री पद की शपथ ली।
राज्यपाल रमेश बैस ने आज दोपहर राजभवन में सभी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेन्द्र फड़णवीस शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *