EntertainmentFEATURED

पवन सिंह की “मैंने उनको सजन चुन लिया” ईद पर होगी रिलीज

 भोजपुरी सिनेमा के गायिकी के सिरमौर व एंग्रीयंग मैन पवन सिंह की भोजपुरी फ़िल्म मैंने उनको सजन चुन लिया को ईद पर रिलीज किया जायेगा। यह फिल्म दर्शकों के लिए पवन सिंह व फिल्म टीम की तरफ से ईद का तोहफा है। भोजपुरी फिल्म जगत में आये दिन अपने टाईटल और गाने को लेकर सुर्खिया बटोर रही अम्बर खुशी फ़िल्म इंटरटेनमेंट के बैनर तले बनी फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया ने रिलीज से पहले ही भोजपुरी बॉक्स ऑफिस और सिनेप्रेमियों पर गर्मी बढ़ा दिया हैं। म्यूजिक कंपनी डीआरजे रिकार्ड्स के ऑफिसियल यू ट्यूब चैनल से इस फिल्म के ट्रेलर और बैक टू बैक रिलीज हुए गानों को इतना ज्यादा पसंद किया
गाने के साथ -साथ फिल्म देखने के लिए लोगों मे बेसुमार उत्साह पैदा कर दिया हैं। फिल्म के ट्रेलर में केंद्रीय भूमिका में पवन सिंह हैंडसम और रोमांचक भूमिका में नज़र आ रहे हैं, उनके साथ काजल राघवानी भी अपनी अदा का जलवा बिखेर रही हैं। स्पेशल गानों में आम्रपाली दूबे और अंजना सिंह मुख्य आकर्षण हैं। फिल्म मैंने उनको सजन चुन लिया एक पारिवारिक ड्रामा फिल्म है, जिसमें दर्शकों के फुल इंटरटेनमेंट का ध्यान रखा गया है। सम्पूर्ण परिवारिक रिश्ते को एक सूत्र में पिरोने हेतु निर्मित की इस फिल्म के निर्माता एसपी चौधरी, बुच्ची सिंह व अजय कुमार चौधरी हैं। फिल्म का निर्देशन किया है
सिनेमाटोग्राफर से निर्देशक बने देवेंद्र तिवारी, वे पहली बार फिल्म का निर्देशन किये हैं। उनका अब तक का छायांकन का अनुभव फिल्म के निर्देशन में बड़ा ही कारगर साबित हुआ है। फिल्म के सह निर्माता सत्येंद्र कुमार तिवारी, विमलेश सिंह व मधुरेन्द्र सिंह हैं। कार्यकारी निर्माता निशांत सिंह हैं। लेखक सुरेन्द्र मिश्रा व प्रमोद शकुंतलम हैं। फिल्म के संगीतकार छोटे बाबा हैं। गीतकार मनोज मतलबी, सुमित सिंह चन्द्रवंशी, विनय निर्मल व जाहिद अख्तर हैं। फिल्म का गीत-संगीत बहुत कर्णप्रिय है। संकलन दीपक जऊल, नृत्य कानू मुखर्जी, मारधाड़ एस मल्लेश, कला नाजिर शेख का है। फिल्म प्रचारक सोनू निगम व रामचन्द्र यादव हैं। मुख्य भूमिका में पवन सिंह, काजल राघवानी, प्रीति विश्वास, बृजेश त्रिपाठी, जय सिंह, उमेश सिंह, बिपिन सिंह, बालेश्वर सिंह, अयाज़ खान, अमित शुक्ला, जस्सी पा जी, लोटा तिवारी, संजीव मिश्रा, सोनिया मिश्रा, आर के गोस्वामी एवं मेहमान भूमिका में आम्रपाली दूबे व अंजना सिंह  हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *