Categories: FEATURED

ओशिवरा कब्रिस्तान का हो रहा कायाकल्प,मनपा ने दी करोड़ों की निधि

शीतला प्रसाद सरोज
मुंबई। ओशिवरा सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट की देखरेख में जोगेश्वरी ( प.) के ओशिवरा-रिलीफ रोड पर स्थित कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण के कार्य का शुभारंभ समाजसेवी एड. सैफ अब्दुल अहद खान ने किया। मनपा ने इस कार्य के लिए 6 करोड़ 51 लाख 12 सौ 47 रुपये का निधि दिया है।

1998 में बने इस कब्रिस्तान के बाबत एड. सैफ अब्दुल अहद खान ने बताया कि वर्तमान में ओशिवरा कब्रिस्तान की दशा अति जीर्णशीर्ण हो गई थी। कब्रिस्तान के ज्यादातर शेड टूटफूट गए हैं और उसकी सभी लाइटें बंद पड़ी हैं।

इसी तरह कब्रिस्तान की बाउंड्री की दीवारें जर्जर व जमीन की लादी भी खराब हो चुकीं हैं। बारिश के दिनों में लाशों को दफनाने के लिए जब कब्र की खुदाई की जाती है तो उस वख्त जमीन से पानी निकलने लगता है।

कब्रिस्तान में उपजी समस्या के बाबत तत्कालीन महाविकास आघाड़ी सरकार के मंत्री असलम शेख और एचएमडब्लू हाईस्कूल व कालेज प्रबंध कमेटी के चेयरमैन हाजी अब्दुल अहद खान को अवगत कराकर उनसे मदद की मांग की गई थी।

इन दोनों ( असलम शेख,अब्दुल अहद खान ) की सिफारिश पर मनपा ने कब्रिस्तान के सौंदर्यीकरण के लिए 6 करोड़ 51 लाख 12 सौ 47 रुपये का फंड पास कर दिया है। सौंदर्यीकरण का कार्य ओशिवरा सोशल वेल्फेयर ट्रस्ट की देखरेख में मनपा का संबंधित विभाग कर रहा है।

इस अवसर पर सोहेल सिद्दीकी, सय्यद अनवर ‘मामू’, इकबल चूना वाला, रियाज भमला, नौशाद खान, यासर सिद्दीकी, समीर अब्दुल अहद खान, ठीकेदार मुकेश पुरोहित, जमील खान, रियाजुल्ला चौधरी, समीउल्ला खान, नासिर शेख, सोहेल दुक्का, आसिफ खान, फहीम खान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थिति थे।

Mumbai AasPaas

Recent Posts

राम मंदिर ट्रस्ट के कथित घोटाले के खिलाफ कल्याण में कांग्रेस का ‘रघुपति राघव राजाराम सत्याग्रह’ कल

कल्याण: श्री रामजन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट में हुए कथित वित्तीय भ्रष्टाचार, सार्वजनिक कोष के दुरुपयोग और…

2 days ago

कल्याण-शील रोड के गांवों को ‘नरक’ से मुक्ति: डांस बारों पर राज्य सरकार के कड़े फैसले से स्थानीय नागरिकों में भारी उत्साह

कल्याण: राज्य सरकार द्वारा विधानसभा में डांस बारों पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाने का…

4 days ago

फेक पेमेंट ऐप’ दिखाकर ज्वेलर्स को ठगने वाला कल्याण का शातिर ठग गिरफ्तार; मुंबई-ठाणे के 7 मामलों का खुलासा!

मुंबई: मुंबई, ठाणे और नवी मुंबई के ज्वेलरी शोरूम्स में ग्राहक बनकर जाने और नकली…

1 week ago

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और भाजपा महासचिव विनोद तावड़े की मौजूदगी में मुंबई में कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर अहम मंथन

मुंबई: कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) विधेयक-2026 पर गठित संयुक्त संसदीय समिति (JPC) की महत्वपूर्ण बैठक मुंबई…

1 week ago

अग्रवाल समाज कल्याण द्वारा 29वें ठंडे पानी के प्याऊ का शुभारंभ 27 जून को,

स्वर्गीय शारदा देवी गुप्ता की पुण्य स्मृति में की जा रही है समाज सेवा अंबरनाथ:…

3 weeks ago

IITians के सुझावों से होंगे देश में सुधार, संसद की समितियों तक पहुंचाए जाएंगे प्रस्ताव: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला

नई दिल्ली, 21 जून। लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने देशभर के IIT पूर्व छात्रों…

3 weeks ago