FEATUREDLatest

अब शिवसेना भाजपाइयो को भाव देने के मुड में नही

विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद सरकार बनाने के लिए जहां पहले भाजपा पूरी तरह से आक्रमक थी और राज्य सत्ता में सहयोगी शिवसेना के मांगों को नजरअंदाज कर रही थी एक तरह से कहा जाए तो भाजपा शुरुआत में शिवसेना को भाव देने के मूड में नहीं थे लेकिन अब पाशा पूरी तरह से पलट गया है राज्य के भाजपा नेतागण शिवसेना के सामने लगातार प्रस्ताव पेश कर रहे हैं वहीं अब शिवसेना नेतृत्व भाजपाइयों को भाव देने के मूड में नहीं दिख रही है

ज्ञात हो कि आज ही भाजपा नेता सुधीर मुन्गंटीवार ने मीडिया को दिए इंटरव्यू में शिवसेना के तरफ से राज्य में सरकार वनाने सम्बन्धी कोई प्रस्ताव नही आने की बात कही. उनके अनुसार शिवसेना का जो भी प्रस्ताव है वो हमें भेजे उसपर विचार कर निर्णय लिया जाएगा.

इसपर शिवसेना सांसद और इन दिनों सर्वाधिक चर्चित शिवसेना नेता संजय राउत ने सुधीर मुन्गंटीवार के इस वयान को नौटंकी मानते हुए यह साफ कर दिया है भाजपाइयों से अब कोई बात नहीं होगी, उन्हें जो भी कहना है और जो भी प्रस्ताव है वह लिखित रूप से दे, भले ही भाजपा शिवसेना को अगले ढाई वर्ष के लिए मुख्यमंत्री पद देने के लिए भी तैयार है लेकिन शिवसेना नेतृत्व जब तक भाजपा के तरफ से लिखित आश्वासन नहीं पाता है भाजपा के साथ सरकार बनाने का प्रश्न ही नहीं उठता है

इसमें कोई दो राय नही की राज्य विधानसभा चुनाव परिणाम आने के बाद भाजपा नेतृत्व राज्य सरकार बनाने के लिए आवश्यक बहुमत नही होने के बावजूद लगातार राज्य में भाजपा द्वारा ही सरकार बनाने का दावा क्र रही थी. और मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस भी रोज उनके ही अगले ५ साल तक फिर मुख्यमंत्री बनने की बात लगातार मीडिया में प्रचारित किया.

भाजपा नेतृत्व तो ६ नबम्बर को वानखेड़े स्टेडियम में मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणविस के शपथ विधि करवाने और ७ तारीख तक सरकार नही बनने पर राज्य में राष्ट्रपति शासन लगवाने की चेतावनी का भी शगूफा छोड़ा. लेकिन शिवसेना नेताओं ने ना तो अपनी आक्रमकता छोड़ी. नाही भाजपा के समक्ष झुका और अब स्थितिया विलकुल विपरीत हो गयी है.

अव भाजपाई शिवसेना के प्रति नर्म रुख अपना कर बातचीत करने को आमंत्रित कर रहे है वही शिवसेना भाजपाइयो से बिना लिखित प्रस्ताव के कोई भी बात आगे करने के मुड में नही दिख रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *